Shivani Singh New Bhojpuri Song Edi Ke Lahar: भोजपुरी म्यूजिक फैंस के लिए खुशखबरी है. शिवानी सिंह का नया गाना ‘एड़ी के लहर’ रिलीज हो गया है. गाने में क्वीन खुशी और अंकित सिंह की जोड़ी नजर आ रही है. वीडियो में खुशी की धमाकेदार परफॉर्मेंस और मस्ती से भरपूर स्टाइल इसे देखना और सुनना दोनों ही मजेदार बनाते हैं. आइए जानते हैं इस सॉन्ग के बारे में.
देखें शिवानी सिंह के नये गाने का वीडियो
‘एड़ी के लहर’ गाने की टीम
- एल्बम :- एड़ी के लहर
- गाना :- एड़ी के लहर
- गायिका :- शिवानी सिंह
- फीचरिंग :- क्वीन खुशी और अंकित सिंह
- गीतकार :- सूरज कुमार सिंह
- संगीत :- आर्य शर्मा
- वीडियो :- मां अम्बे प्रोडक्शन
- लेबल/कंपनी :- आराध्या म्यूज़िक ज़ोन
- डिजिटल हेड – GMJ
- डिजिटल पार्टनर :- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन
ब्लैक ड्रेस में क्वीन खुशी का ग्लैमरस अंदाज
म्यूजिक वीडियो में क्वीन खुशी काफी ग्लैमरस अंदाज में दिख रही है. कभी ब्लैक आउटफिट तो कभी पिंक ड्रेस पहने वह जबरदस्त डांस करती वीडियो में दिख रही है. जबकि वीडियो में उनके साथ नजर आ रहे अंकित सिंह का कैजुअल लुक उन्हें काफी स्मार्ट बना रहा है. वीडियो में खुशी, अपने ऑन स्क्रीन पति से कहती है कि वह किसी और लड़की को थार में क्यों घुमाते हैं. वह उनसे पूछती है कि वह उसे कब शॉपिंग कराने ले जा रहे हैं.
शिवानी सिंह का ये गाना हुआ था पॉपुलर
शिवानी सिंह का गाना मरद भाड़ा पर काफी पॉपुलर हुआ था. ये गाना 28 फरवरी को IVY Yashi Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. म्यूजिक वीडियो में पारुल यादव नजर आई थी और इसका म्यूजिक अंकुश कुमार ने दिया था. वीडियो में पारुल अपने ऑन स्क्रीन पति को अपने इशारों पर नचाती दिखी थी.
यह भी पढ़ें- रक्षा गुप्ता संग खेसारी लाल की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, नया गाना ओठलाली पs हुआ रिलीज
