‘मेहर के मुंह निरेख के’ हुआ रिलीज, माही श्रीवास्तव ब्लैक साड़ी में दिखी ग्लैमरस

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Mehar Ke Muh Nirekh Ke: माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘मेहर के मुंह निरेख के’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग में माही साड़ी में बेहद हसीन लग रही है.

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Mehar Ke Muh Nirekh Ke: नया भोजपुरी लोकगीत ‘मेहर के मुंह निरेख के’ आज यानी 12 फरवरी को रिलीज किया गया है. इस गीत में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी अदाओं और डांस मूव्स से दर्शकों का मन मोह लिया है. वहीं, गोल्डी यादव की मधुर आवाज ने गाने में जान डाल दी है. म्यूजिक वीडियो में माही ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत और किलर लुक में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का हर एक स्टेप और एक्सप्रेशन गाने को और आकर्षक बना रहे हैं.

यहां देखें ‘मेहर के मुंह निरेख के’ का वीडियो

गाने की की टीम

‘मेहर के मुंह निरेख के’ सॉन्ग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गीतकार आर आर पंकज ने बोल लिखे हैं, जबकि संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है. वीडियो निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया और डीओपी राजन वर्मा ने सिनेमैटोग्राफी दी है. कोरियोग्राफर सनी सोनकर ने माही के लिए बेहतरीन स्टेप्स डिजाइन किए हैं. एडिटिंग आलोक गुप्ता ने की और डीआई रोहित सिंह ने वीडियो को फाइनल टच दिया.

निर्माता की प्रतिक्रिया

‘मेहर के मुंह निरेख के’ को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा, ‘इस लोकगीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस माही श्रीवास्तव की खूबसूरती और गोल्डी यादव की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस गाने की बेहतरीन रिस्पॉन्स यह साबित करती है कि अच्छी क्वालिटी और बेहतरीन कंटेंट को दर्शक हमेशा सिर आंखों पर बिठाते हैं.’

यूजर्स के कमेंट्स

वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूजर खूशबू कुमारी ने लिखा, क्या बात है दीदी बहुत बढ़िया गाना वीडियो है आपका कोई जवाब नहीं गाने का. यूजर पलक कुमारी ने लिखा, वेरी नाइस सॉन्ग. यूजर प्रेमी पप्पू ने लिखा, मस्त. कई यू. कई यूजर्स ने इस पर दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया.

यह भी पढ़ेंरक्षा गुप्ता संग खेसारी लाल की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, नया गाना ओठलाली पs हुआ रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >