Shilpi Raj New Bhojpuri Song Lahangawa E Jeeja: शिल्पी राज का ‘लहंगवा ए जीजा’ हुआ रिलीज, काले लहंगे में अनुराधा यादव ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Lahangawa E Jeeja: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘लहंगवा ए जीजा’ रिलीज हो गया है. ओम प्रकाश दीवाना और अनुराधा यादव की मजेदार केमिस्ट्री, देसी बीट्स, शानदार डांस और होली थीम के साथ यह गाना इस होली 2026 का धमाका साबित हो रहा है.

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Lahangawa E Jeeja: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस गायिका शिल्पी राज का नया गाना ‘लहंगवा ए जीजा’ रिलीज हो गया है. यह गाना होली के मजेदार थीम पर आधारित है और जीजा-साली की हल्की-फुल्की मस्ती को दर्शाता है. वीडियो में अनुराधा यादव एक खूबसूरत काले लहंगे में नजर आ रही हैं, वहीं ओम प्रकाश दीवाना उन्हें हल्की मस्ती के अंदाज में परेशान करते दिख रहे हैं. आइए इसकी डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

गाने की खास बातें

लहंगवा ए जीजा’ में अनुराधा यादव और ओम प्रकाश दीवाना की मजेदार केमिस्ट्री, डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस गाने को और भी मनोरंजक बनाते हैं. गाने की एनर्जी, देसी बीट्स और संगीत ने फैंस का ध्यान खींचा है और सभी को खूब भाया है.

शिल्पी राज की आवाज और संगीत की खासियत

गाने ‘लहंगवा ए जीजा’ में शिल्पी राज की मधुर आवाज और राजा भट्टाचार्य के शानदार संगीत ने इसे और भी खास बना दिया है. शिल्पी की आवाज में जो नजाकत और मस्ती है, वह वीडियो के रंगीन और होली के थीम के साथ बिल्कुल फिट बैठती है.

फैंस के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर गाने को लोगों ने जमकर सराहा. किसी ने लिखा, “सुपर डुपर हिट”. तो किसी ने कहा, “इसका जितना भी तारीफ करें उतना कम है. बहुत ही सुंदर गाना है.” कई लोगों ने इसे सुपर होली गाना 2026 बताते हुए रेड हार्ट इमोजी के साथ प्यार जताया.

गाने की पूरी टीम

  • टाइटल:- पिया गुलरी के फूल
  • गीत:-लहंगावा ए जीजा
  • गायक:-ओम प्रकाश दीवाना, शिल्पी राज
  • गीत:-ओम प्रकाश दीवाना
  • कलाकार:-ओम प्रकाश दीवाना, अनुराधा यादव
  • संगीत:-राजा भट्टाचार्य
  • कलाकृति:-अवनीश यादव
  • डी.ओ.पी :- नवीन, आकाश
  • कोरियोग्राफर :- आकाश
  • संपादक:-पप्पू वर्मा
  • डी.आई. :-रोहित सिंह
  • निर्देशक:-नरेंद्र सिंह
  • Mnage By:- #MANORANJAN_BHOJPURI
  • निर्माता:- मां अशर्फी देवी, किरण सिंह

कुल मिलाकर, ‘लहंगवा ए जीजा’ एक रंगीन और मजेदार होली गाना है, जो अपनी एनर्जी, देसी बीट्स और हल्की-फुल्की मस्ती के साथ इस होली को और भी खास बना देता है.

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Tatkal Aaja: इंटरनेट पर छाया खेसारी लाल यादव का ‘तत्काल आजा’, दो ग्लैमरस एक्ट्रेसेज संग रंग खेलते दिखे हिट मशीन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >