Pawan Singh Wife Jyoti: तलाक के बीच पत्नी ज्योति सिंह का इमोशनल बर्थडे विश, फिर जीता फैंस का दिल

Pawan Singh Wife Jyoti: पवन सिंह के 40वें बर्थडे पर मिस्ट्री महिला, तीसरी शादी की चर्चाएं और पत्नी ज्योति सिंह का खास कमेंट सुर्खियों बटोर रही हैं. ज्योति सिंह के कमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया है. एक बार फिर पवन सिंह की निजी जिंदगी सुर्खियों में है. पढे़ं पूरी स्टोरी.

Pawan Singh Wife Jyoti: पवन सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके बर्थडे के मौके पर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर बधाईयों का दौर जारी है. बीते दिन पवन सिंह ने अपनी मां और करीबी लोगों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. पवन सिंह लगातार अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. साथ ही विवाद से भी इनका पुराना नाता है. बर्थडे पर भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह केट काटते नजर आ रहे हैं और उनके बगल में एक मिस्ट्री महिला दिख रही है. अब पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर अटकलें तेज हो गयी हैं. इनसब के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का भी खास मैसेज सामने आया है. 

ज्योति सिंह ने जीता फैंस का दिल

पवन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन वाले वीडियो पर पत्नी ज्योति सिंह का कमेंट

पवन सिंह आज 40 साल के हो गये हैं. इस मौके पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने खास विश किया है. पवन सिंह के पोस्ट पर ज्योति ने कमेंट करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे भगवान आपकी सारी विश पूरी करें”. इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. बता दें, पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति का तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. बीते साल ज्योति सिंह चुनाव भी लड़ी थीं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब पवन सिंह को बर्थडे विश करने के बाद उन्होंने एकबार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. 

विजय चौहान ने अलग अंदाज में दी बधाई

आज उनके जन्मदिन के मौके पर इंडस्ट्री के कई कलाकार ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. सिंगर विजय चौहान ने भी अलग अंदाज में पावरस्टार को बधाई दी है. विजय ने पवन सिंह को बधाई देते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर बघवा के बर्थडे नाम से एक गाना रिलीज किया है. इस गाने को खुद विजय चौहान और शिल्पी राज ने आवाज दिया है. बीते दिन रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2 लाख 98 हजार व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं. पूरे गाने में विजय चौहान और शिल्पी दिखाई देती हैं. बिच बिच में पवन सिंह के कुछ क्लिप्स लगाए गए हैं. पवन सिंह को दमदार स्टाईल में दिखाया गया है.

यह भी पढे़ं: Pawan Singh Birthday Song: ‘टीआरपी किंग’ के जन्मदिन पर डबल धमाका, शिल्पी-विजय ने रिलीज किया बघवा के बर्थडे सॉन्ग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >