Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को इस चीज से लगता है बेहद डर, बोले- 5 करोड़ का हो चुका है नुकसान

Pawan Singh Fear: भोजपुरी स्टार पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रहे हैं. रियालिटी शो में अपने सिंपल लुक से वह खूब टीआरपी दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से सबसे ज्यादा डर लगता है.

Pawan Singh Fear: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अशनीर ग्रोवर की ओर से होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो राइज एंड फॉल में धमाकेदार एंट्री करके फैंस को चौंका दिया. एक्टर अपने देसी लुक और बोलने के अंदाज से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. रियालिटी शो में उनकी और आकृति नेगी की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसी बीच एक एपिसोड में पावर स्टार ने कहा कि उन्हें फ्लाइट में जाने से काफी डर लगता है.

पवन सिंह को इस चीज से लगता है बेहद डर

राइज एंड फॉल के एक एपिसोड में भोजपुरी स्टार ने खुलासा किया कि उन्हें फ्लाइट से बहुत डर लगता है. पवन सिंह ने बताया, ”कम से कम मैंने 5 करोड़ की फ्लाइट टिकट मैंने अपने डर के कारण कैंसिल करवा दी होगी. जी हां 5 करोड़ का नुकसान हो चुका है. मान लीजिए मेरी कहीं की टिकट है और एयरपोर्ट जाते हुए मौसम खराब हो गया, या तेज बारिश होने लगी, तो मेरी गाड़ी घर की ओर चली जाती है, मैं टिकट को तुरंत कैंसिल कर देता हूं. यही नहीं एयरपोर्ट पर भी बैठा रहता हूं और फ्लाइट मिस हो जाती है. ऐसे तो मैंने 500 से ज्यादा बार किया है.”

राइज एंड फॉल में ये स्टार्स मचा रहे हैं धमाल

“रूलर्स वर्सेज वर्कर” के थीम पर बेस्ड रियलिटी शो में कई बड़े स्टार्स शामिल हुए हैं. पवन सिंह के अलावा, इस लिस्ट में कीकू शारदा, अरबाज पटेल, आदित्य नारायण, धनश्री वर्मा, नयनदीप रक्षित, नूरिन शा, बाली, आरुष भोला, अर्जुन बिजलानी, संगीता फोगट, अनाया बांगर, आहना कुमारा और कुब्रा सैत शामिल हैं.

अंजलि संग पवन सिंह का हुआ था विवाद

राइज एंड फॉल में पवन सिंह की एंट्री से पहले उनका अभिनेत्री अंजलि राघव के साथ विवाद हुआ था. अंजलि ने स्टार पर उनकी कमर छूने के व्यवहार की निंदा की थी और ऐलान किया था कि उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई ये धमाकेदार फिल्में-वेब सीरीज, मिस न करें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >