गाना ‘पलंग हिलाई के’ हुआ रिलीज, पारुल यादव के एक्सप्रेशन ने लूटी महफिल

Palang Hilai Ke New Song: मगही स्टार रौशन रोही और सृष्टि भारती का नया गाना ‘पलंग हिलाई के’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. वीडियो में पारुल यादव और रौशन रोही की जबरदस्त केमिस्ट्री और नोक-झोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है.

Palang Hilai Ke New Song: मगही सिंगर रौशन रोही और बेहतरीन गायिका सृष्टि भारती की आवाज में नया गाना ‘पलंग हिलाई के’ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस गाने के वीडियो में रौशन रोही के साथ ग्लैमरस एक्ट्रेस पारुल यादव की जोड़ी नजर आ रही है. जहां रौशन रोही अपने सिग्नेचर स्वैग में दिख रहे हैं, वहीं पारुल यादव का स्टाइलिश लुक और उनकी कातिलाना अदाएं दर्शकों को खूब भा रहा है. इस गाने ने कुछ ही घंटो में एक लाख 6 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे के ओर बढ़ रहा है.

रौशन संग पारुल यादव का मजेदार नोक-झोंक

गाने के वीडियो में रौशन रोही और पारुल यादव के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिखाई गई है. वीडियो में एक्ट्रेस और सिंगर एक-दूसरे से नजरें मिलाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. पारुल यादव बहुत ही मजाकिया और चुलबुले अंदाज में अपने ऑन स्क्रीन प्रेमी रौशन को रिझाती हैं. गाने के बीच में वह प्यार वाले अंदाज में कहती हैं कि तुमसे जुदाई सह नहीं पाएंगी. इसके साथ ही दोनों के बीच रोमांस और मस्ती भरा अंदाज गाने को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना देता है. दोनों के खतरनाक एक्सप्रेशन ने वीडियो में रौनक ला दी है.

‘पलंग हिलाई के’ गाने का वीडियो देखें

गाने के कलाकारों के बारे में

इस मगही गाने को राजा रौशन ने लिखा है और संगीत से पप्पू भाई ने सजाया है. गाने का डायरेक्शन पवन पाठक ने किया है, जिन्होंने वीडियो को काफी कलरफुल और शानदार बनाया है. साहिल राज की कोरियोग्राफी पर पारुल और रौशन के ठुमके देखने लायक हैं. यह गाना ‘पलंग हिलाई के’ हर पार्टी और शादी की जान बनने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही छाया ‘पटना राजधानी’, लहंगे में एक्ट्रेस के ठुमकों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >