Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना 'राजा हमरा से' रिलीज, ब्लैक लहंगा चोली में आकांक्षा पुरी का कातिलाना लुक

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Raja Hamra Se: खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी एक बार फिर से नये म्यूजिक वीडियो 'राजा हमरा से' में देखने को मिल रही है. रिलीज के साथ ही ये गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Raja Hamra Se: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के चाहने वाले उनके नये सॉन्ग के लिए तैयार हो जाए. खेसारी का नया गाना ‘राजा हमरा से’ आज 9 जनवरी को रिलीज हो गया है. सॉन्ग रिलीज से पहले ही चर्चा में था और अब दर्शक इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं. म्यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी स्क्रीन शेयर कर रही है. खेसारी और आकांक्षा की जोड़ी को दर्शक पहले भी साथ में कई सॉन्ग्स में देख चुके हैं. एक बार फिर से उनकी केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना देगी.

खेसारी लाल यादव का गाना ‘राजा हमरा से’ का वीडियो

फैंस से खेसारी लाल ने की ये अपील

खेसारी लाल यादव ने नये सॉन्ग ‘राजा हमरा से’ के रिलीज को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा, तब आप सब तैयार है ना कल सुबह 7:30 में धूम मचाने के लिए. कल आप सबका प्यार आशीर्वाद का इंतजार रहेगा. इतना प्यार दे दीजिएगा कि यूट्यूब हैंग कर जाए.

यहां जानें टीम के बारे में

  • गाना: राजा हमारा से
  • गायक: खेसरी लाल यादव और शिल्पी राज
  • गीतकार: कृष्णा बेदर्दी
  • संगीत: आर्या शर्मा
  • एक्टर्स: खेसरी लाल यादव और आकांक्षा पुरी
  • वीडियो: कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड
  • वीडियो निर्देशक: लकी विश्वकर्मा
  • कोरियोग्राफर: लकी विश्वकर्मा
  • डीओपी: राहुल यादव
  • प्रोडक्शन हेड: आकाश विश्वकर्मा
  • निर्माता: बंटी यादव
  • संगीत लेबल: आराध्या फिल्म्स
  • डिजिटल हेड: कुणाल यादव
  • डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज

नये वीडियो सॉन्ग में आकांक्षा पुरी कभी व्हाइट तो कभी पिंक साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही है. उनकी अदाएं और उनके एक्सप्रेशन सॉन्ग के बोल के साथ फिट बैठ रहे हैं. ब्लैक कलर के लहंगा चोली में वह सबसे ज्यादा हसीन लग रही.

यूजर्स के रिएक्शन

एक मीडिया यूजर ने सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखा, 100 मिलियन गाना जाएगा. एक यूजर ने लिखा, बवाल सॉन्ग है पूरा. एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी इंडस्ट्री के राजा.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का अबतक का सबसे धमाकेदार गाना ‘3 थान’ रिलीज, 1-2 नहीं पूरे 3 एक्ट्रेसेस संग ट्रेंडिंग स्टार का रोमांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >