Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव की नई फिल्म का टाइटल ट्रैक आउट, बने ठग, कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'श्री 420' का टाइटल सॉन्ग ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं’ रिलीज हो गया है. जानिए गाने और फिल्म की पूरी डिटेल.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म ‘श्री 420’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. फिल्म में खेसारी लाल एक ठग के किरदार में नजर आएंगे और इसी फिल्म का पहला टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है, जिसके बोल ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं’ हैं.

बॉलीवुड फिल्म से ली गई लाइन

‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं’ गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है और इसे उन्हीं पर फिल्माया गया है. इसके बोल और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है. यह लाइन पहले 2005 की बॉलीवुड फिल्म ‘बंटी और बबली’ के टाइटल ट्रैक में भी इस्तेमाल हुई थी, क्योंकि वह फिल्म भी ठग पर आधारित थी.

गाने का टीजर एसआरके म्यूजिक के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था और पूरा गाना उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. फिल्म में खेसारी लाल के साथ मधु शर्मा और श्वेता महारा लीड रोल में नजर आएंगी.

फिल्म का निर्देशन और कास्ट

‘श्री 420’ का निर्देशन प्रवीण कुमार गुदुरी ने किया है और इसे मधु शर्मा व समीर आफताब ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में खेसारी लाल, मधु शर्मा, श्वेता महारा के अलावा सामर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, संजय पांडे, श्रद्धा नवल, अमन सिंह, मनोज सिंह और अनूप अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म के रिलीज डेट की फिलहाल कोई घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़े: TMKOC Spoiler: क्या जेठालाल-बबिता पर भारी पड़ी अपनी ही चाल? 25 लाख मिलते ही नेकचंद ने दिया गोकुलधाम वासियों को बड़ा झटका

यह भी पढ़े: Pawan Singh Radha Jaan Hai Meri: पवन सिंह का कृष्ण भजन बना यूट्यूब हिट, ‘राधा जान है मेरी’ ने किया इतने करोड़ व्यूज पार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >