Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Film: गले में रंग-बिरंगी सजावट और हाथ में माइक, नई फिल्म ‘DJ खेसारी’ का फर्स्ट लुक आउट

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Film: खेसारी लाल यादव ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘DJ खेसारी’ का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उनके DJ अवतार, स्टाइल और एनर्जी ने फैंस को दीवाना बना दिया. पोस्टर, कैप्शन और सोशल मीडिया रिएक्शन की पूरी जानकारी पढ़ें.

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी नई फिल्म ‘DJ खेसारी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर दिया. इसके साथ उनका कैप्शन था, “आ गइल बा DJ खेसारी! फिल्म का फर्स्ट लुक”, जो म्यूजिक, मस्ती और फुल एंटरटेनमेंट की झलक देता है. पोस्टर में खेसारी DJ अवतार में दिखाई दे रहे हैं, हाथ में माइक और हेडफोन के साथ उनका स्टाइल, एनर्जी और कॉन्फिडेंस फैंस के बीच सीधे महसूस किया जा सकता है. आइए जानते हैं, इस फर्स्ट लुक में क्या खासियत है, खेसारी का लुक क्यों फैंस को दीवाना बना रहा है और सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स ने किस तरह रिएक्ट किया.

यहां देखें पोस्टर-

DJ लुक में खेसारी का नया अंदाज छाया

फर्स्ट लुक पोस्टर में खेसारी लाल यादव बिल्कुल अलग और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. हरे रंग के आउटफिट, गले में रंग-बिरंगी सजावट, कानों में DJ हेडफोन और हाथ में माइक के साथ उनका लुक पूरी तरह एनर्जी से भरा हुआ दिखता है. मंच पर झूमते हुए उनका अंदाज साफ इशारा करता है कि फिल्म में म्यूजिक और धमाल की कोई कमी नहीं होगी.

पोस्टर का रंगीन और फेस्टिव माहौल इसकी सबसे बड़ी खासियत है. DJ सेट, लाइट्स और भीड़ वाला बैकग्राउंड फिल्म के देसी एंटरटेनमेंट और मस्ती भरे मूड को दिखाता है.

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “खेसारी नाम नहीं, ब्रांड है.” वहीं दूसरे फैन ने कहा, “हिट हिट हिट… डीजे खेसारी बा हिट.” कई लोगों ने फायर और हार्ट इमोजी के साथ पोस्ट पर अपना प्यार लुटाया और फिल्म को अभी से हिट बता दिया.

हाल ही में आया था ‘रुमलिया’ गाना

खेसारी लाल यादव हाल ही में अपने नए गाने ‘रुमलिया’ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. इस गाने को उन्होंने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. म्यूज़िक वीडियो में उनके साथ डिंपल सिंह नजर आई थीं, जिनके साथ खेसारी की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

यह भी पढ़ें: Ankush Raja New Bhojpuri Song: रील लवर्स के लिए नई पेशकश ‘तोरा बहिन के सोटा मारो’ हुई रिलीज, अंकुश राजा और आस्था सिंह की नोकझोंक ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >