Bigg Boss 19 में नीलम गिरी की एंट्री पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- घर वापस ट्रॉफी के साथ आना

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ शुरू हो चुका है और इस बार भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने भी सलमान खान के शो में एंट्री ली है. फैंस उन्हें देखकर बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं. अब भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने नीलम के लिए खास पोस्ट लिखा है.

Bigg Boss 19: भारत का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ फिर से लौट आया है. नए सीजन में इस बार अलग-अलग बैकग्राउंड से कंटेस्टेंट्स आए. भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस नीलम गिरी ने भी सलमान खान के शो में एंट्री ली है. नीलम के फैंस उन्हें शो में देखकर बेहद खुश है और सोशल मीडिया पर उनके नाम से पोस्ट शेयर कर रहे हैं. नीलम के नए सफर की शुरुआत पर भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने उन्हें शुभकामनाएं दी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

नीलम गिरी के सपोर्ट में उतरी आम्रपाली दुबे

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर नीलम गिरी संग एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रही है. तस्वीर में दोनों साड़ी पहने हुए दिख रही है. नीलम ने व्हाइट और गोल्डन कलर का साड़ी पहना है, जबकि आम्रपाली ने रेड कलर की साड़ी पहनी है. दोनों के चेहरे पर स्माइल है. इस फोटो के साथ आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा, “शुभकामनाएं, नीलम गिरी, हमें पूरा यकीन है कि आप ‘बिग बॉस 19‘ में धमाल मचा देंगी. शुभकामनाएं और घर वापस ट्रॉफी के साथ आए.”

यूजर्स कर रहे ये कमेंट्स

आम्रपाली दुबे की इस तस्वीर पर मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाई हो मैम. एक यूजर ने लिखा, हम सबका फुल सपोर्ट रहेगा आपको. एक यूजर ने लिखा, मैडम आप जीत कर आना. एक यूजर ने लिखा, नीलम मैम अच्छा खेलना आप.

नीलम गिरी इस गाने से हुई पॉपुलर

भोजपुरी अभिनेत्री नीलम गिरी ने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है. सुपरस्टार पवन सिंह ने उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो ‘धनिया हमार नया बाड़ी हो’ में मौका दिया, जिसने उन्हें रातों-रात लोकप्रियता दिलाई. इसके बाद नीलम ने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया. उनके दमदार एक्सप्रेशन्स, बेहतरीन डांसिंग स्किल्स और आत्मविश्वास ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई है.

यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? कलेक्शन करेगा हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >