Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे का भावुक गीत तीज से पहले हुआ वायरल, भोले बाबा से पति निरहुआ के लंबी उम्र की कामना करती दिखीं एक्ट्रेस

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे का एक महीने पहले रिलीज हुआ गीत “ए भोले बाबा” हरतालिका तीज से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस भावुक गाने में वह पति निरहुआ की लंबी उम्र की दुआ मांगती नजर आती हैं.

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का जलवा फिल्मों से लेकर यूट्यूब और सोशल मीडिया तक देखने को मिलता है. उनकी फिल्मों में कॉमेडी और इमोशन दोनों का ऐसा मिश्रण होता है कि दर्शक हंसते-हंसते रोने पर मजबूर हो जाते हैं. अब जब हरतालिका तीज का त्योहार नजदीक है, आम्रपाली का एक महीने पहले रिलीज हुआ गाना बाबा भोलेनाथ को समर्पित होकर वायरल हो गया है. इस गाने में वह निरहुआ के लिए लंबी उम्र की कामना करते नजर आ रही हैं.

क्या है खास इस गाने में?

यह गाना फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊंगी’ का है. फिल्म भले ही टीवी पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन अभी तक यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है. वहीं, फिल्म का गाना “ए भोले बाबा” सोशल मीडिया पर तीज से पहले खूब पसंद किया जा रहा है. गाने में आम्रपाली बाबा भोलेनाथ से अपने पति निरहुआ (दिनेश लाल यादव) की लंबी उम्र की कामना करती दिख रही हैं. गाने के बोल बड़े ही प्यारे हैं, जैसे- “अन-धन सोना-चांदी मांगे न तोसे, पियवा के हाथ-साथ छूटे न हमसे…”

आम्रपाली की शानदार अदाकारी ने इस गीत को और भी खास बना दिया है.

किसने दिया है अपनी आवाज?

गाना अनामिका त्रिपाठी ने गाया है. वहीं, इसके लिरिक्स ओम झा ने लिखे हैं. इसके अलावा, फिल्म का एक और गाना “बिना बोलवले गउरा” भी काफी भावुक है, जिसे कल्पना पटवारी ने गाया है. यह गीत मायके में लड़की के पराएपन के दर्द को दिखाता है और सुनकर आंखें नम होना तय है.

फिल्म की रिलीज

फिल्म मैं मायके चली जाऊंगी टीवी पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन अभी तक यूट्यूब पर रिलीज नहीं हुई है. गानों की पॉपुलैरिटी देखकर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही पूरी फिल्म यूट्यूब पर भी देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का तीज स्पेशल ‘तीज के व्रत ह पावन’ रिलीज, सोलह शृंगार कर सुहागिन बनीं एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >