'फेक होती हैं, बतख जैसे होंठ लगते हैं'... भोजपुरी एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड हसीनाओं पर बोटॉक्स और सर्जरी कराने का लगाया इल्जाम

Bhojpuri Bawaal: 'भोजपुरी बवाल' के मेकअप रूम से आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और नीलम गिरी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में तीनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बोटॉक्स, प्लास्टिक सर्जरी और लिप फिलर्स पर मजाक करती नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने खुद को 'नेचुरल' बताते हुए बॉलीवुड पर तंज भी कसा.

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का आए दिन कोई न कोई ऐसा प्रोमो सामने आ रहा है, जो दर्शकों के बीच शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. कभी आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की तकरार सुर्खियां बटोरती है, तो कभी अपनी हिट केमिस्ट्री के लिए मशहूर निरहुआ का आम्रपाली दुबे को वजन कम करने की सलाह चर्चा में आ जाती है. अब इन सबके बीच शो के मेकअप रूम का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और नीलम गिरी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बोटॉक्स, प्लास्टिक सर्जरी और लिप फिलर्स को लेकर मजाक करती नजर आ रही हैं.

बातचीत के दौरान तीनों ने खुद को पूरी तरह "नेचुरल" बताया और दावा किया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसी चीजों की जरूरत नहीं पड़ती, जबकि बॉलीवुड में खूबसूरत दिखने के लिए बोटॉक्स, लिप फिलर्स और प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया जाता है.

यहां देखें वीडियो-

Bhojpuri Bawaal New Video: 'भोजपुरी एक्ट्रेस और बोटॉक्स?'

सामने आए वीडियो में नीलम गिरी, रानी चटर्जी से मजाक में पूछती हैं, "मुझे ये जानना है कि आपने कौन सा बोटॉक्स किया है." यह सुनकर रानी चटर्जी हैरान हो जाती हैं और आम्रपाली दुबे की तरफ देखते हुए कहती हैं, "भोजपुरी एक्ट्रेस और बोटॉक्स? सबकुछ नैचुरल है हमारा."
इसके बाद आम्रपाली दुबे मुस्कुराते हुए पूछती हैं, "ये सब माल असली है?" इस पर रानी चटर्जी हंसते हुए जवाब देती हैं, "मैं तुमसे पूछती हूं सब माल असली है ना? क्या पूछ रही हूं मैं, छी. क्या कर रहे हो तुम लोग?" यह सुनते ही मेकअप रूम में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

'बॉलीवुड में चेहरा बदलने के लिए सर्जरी करानी पड़ती है'

बातचीत के दौरान रानी चटर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए कहती हैं, "मुझे लगता है कि अगर बॉलीवुड में होती, तो वहां करवाना पड़ता यार."
इसके बाद वह आगे कहती हैं, "हमारा यह सब माल असली है. मुझे लगता है कि अगर हम लोग बॉलीवुड में होते, तो वहां यह सब करवाना पड़ता. वहां चेहरा बदलने के लिए सर्जरी करानी पड़ती है."

तीनों एक्ट्रेसेस का कहना था कि भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्हें इस तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती.

"उनके होंठ बतख जैसे हो जाते हैं"

बात यहीं नहीं रुकी. नीलम गिरी ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिप फिलर्स का मजाक उड़ाते हुए कहा, "सर्जरी कराने के बाद उनके होंठ बतख जैसे हो जाते हैं."
इसके बाद आम्रपाली दुबे ने बॉलीवुड स्टार्स के बोलने के अंदाज की नकल उतारी. उन्होंने अजीब सा मुंह बनाकर कहा, "हाय गाइज, हाउ आर यू गाइज डूइंग."

आम्रपाली की यह एक्टिंग देखकर वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मेकअप रूम ठहाकों से गूंज उठा.

Pawan Singh Reaction: 'ये क्या करवा लिया?'

वीडियो में आगे भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का भी जिक्र होता है. नीलम गिरी मजाक में कहती हैं, "अगर हम ऐसा कुछ करा लें तो पवन जी देखकर बोलेंगे कि यह मुंह पर क्या करवा लिया."
इस पर रानी चटर्जी हंसते हुए कहती हैं, "अभी पवन जी को वीडियो कॉल करके पूछना चाहिए." इसके बाद तीनों एक्ट्रेसेस फिर से जोर-जोर से हंसने लगती हैं.

Bhojpuri Bawaal Release Date: इस दिन से शुरू होगा रियलिटी शो

भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. इस शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, नीलम गिरी, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव समेत कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आएंगे। शो को मनीषा रानी और कृष्णा अभिषेक होस्ट करेंगे.

मेकर्स का दावा है कि दर्शकों को इस शो में सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से, मजेदार बातचीत और ऐसे पल देखने को मिलेंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे.

ये भी पढ़ें: आप मुझसे अनसिक्योर रहती हैं?... 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में भिड़ीं आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी, फिर आया इंस्टाग्राम पोस्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >