Ankush Raja New Bhojpuri Song: रील लवर्स के लिए नई पेशकश ‘तोरा बहिन के सोटा मारो’ हुई रिलीज, अंकुश राजा और आस्था सिंह की नोकझोंक ने जीता दिल

Ankush Raja New Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘तोरा बहिन के सोटा मारो’ रिलीज हो गया है. आस्था सिंह के साथ मजेदार केमिस्ट्री, शादी वाला सेटअप और धमाकेदार म्यूजिक ने जीता दिल.

Ankush Raja New Bhojpuri Song Tora Bahin Ke Sota Maro: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘तोरा बहिन के सोटा मारो’ उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. रिलीज के साथ ही यह गाना दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. गाने में अंकुश राजा के साथ एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जिनकी नोकझोंक और मजेदार केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है.

गाने का म्यूजिक वीडियो तिलक समारोह पर केंद्रित आधारित है, जहां दोनों कलाकार अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं. अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना, तो आइए पहले जानी और बाकी डिटेल्स बता देते हैं.

यहां देखें म्यूजिक वीडियो-

गाने की खासियत और कहानी

‘तोरा बहिन के सोटा मारो’ गाने के कहानी की शुरुआत में आस्था सिंह लड़के वालों की तरफ से शिकायत करती दिखती हैं कि तिलक में ठीक से बर्तन नहीं चढ़ाए गए. वहीं, सफेद शेरवानी में अंकुश राजा परेशान और असहाय नजर आते हैं. गुलाबी लहंगे में आस्था सिंह के एक्सप्रेशन, कभी शिकायत करते तो कभी ठुमकते हुए, वीडियो को और भी दिलचस्प बना देते हैं.

गाने की बीट्स, म्यूजिक और बोल तीनों ही बेहद एनर्जेटिक हैं. मजेदार लिरिक्स और देसी ट्यून सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है. कुल मिलाकर, ‘तोरा बहिन के सोटा मारो’ एक फुल एंटरटेनमेंट भोजपुरी सॉन्ग है, जो शादी-ब्याह के माहौल में खूब फिट बैठता है. फैंस इसपर जमकर रील्स और शॉर्ट्स भी बना सकते हैं.

फैंस का रिएक्शन

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यह सॉन्ग 100 मिलियन तक पहुंच जाएगा”. वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, “मैं तो आस्था सिंह की एक्टिंग देखने के लिए आया हूं.” इसके अलावा कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट भी बनाए.

गाने की टीम

  • गायक: अंकुश राजा
  • फीट: आस्था सिंह
  • संगीत: अप्रतिम त्रिपाठी
  • गीत: नितेन्द्र कुमार
  • निर्देशक: गोल्डी जयसवाल
  • कोरियोग्राफर: सनी सोनाकर
  • DOP: राजन वर्मा
  • एडिटर: पप्पू वर्मा
  • DI: रोहित सिंह
  • मैनेजर: नेता जी (नितेश यादव)
  • अभिभावक: लखन बाबा
  • पोस्टर डिजाइन: सावन GFX

यह भी पढ़ें: Shilpi Raj New Bhojpuri Song Surat Se Sadi: शिल्पी राज का रोमांटिक सॉन्ग ‘सूरत से साड़ी’ रिलीज, येलो लहंगे में ग्रेसफुल दिखीं आस्था सिंह, फैंस बोले- सुपरहिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >