Ankush Raja Dulha Banaib Bhojpuri Song: अंकुश राजा के ‘दुल्हा बनाईब’ ने मचाई धूम, रिलीज के 10 दिन में 3M व्यूज पार, फैंस बोले- सुपरहिट

Ankush Raja Dulha Banaib Bhojpuri Song: अंकुश राजा के नए भोजपुरी गाने ‘दुल्हा बनाईब’ ने महज 10 दिन में यूट्यूब पर 3M व्यूज बटोर लिए हैं. इसपर सिंगर का क्या रिएक्शन है, आइए बताते हैं.

Ankush Raja Dulha Banaib Bhojpuri Song: भोजपुरी के पॉपुलर एक्टर-सिंगर अंकुश राजा इन दिनों अपने बैक-टू-बैक रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका गाना ‘रानी बनालS’ रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. इसमें अंकुश और शिल्पा राज की आवाज के साथ वीडियो में उन्हें जान्हवी मिश्रा के साथ दमदार केमिस्ट्री शेयर करते देखा गया.

इसी बीच उनका एक और गाना ‘दुल्हा बनाईब’ तेजी से वायरल हो रहा है. रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में इस सॉन्ग ने 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 25K से ज्यादा लाइक्स बटोर लिए हैं. गाने में अंकुश के साथ आस्था सिंह नजर आई हैं और दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में इसकी बाकी डिटेल्स और 3 मिलियन होने पर अंकुश राजा का क्या रिएक्शन है, आइए बताते हैं.

फैंस के प्यार पर अंकुश राजा का रिएक्शन

‘दुल्हा बनाईब’ पर मिल रहे शानदार रिस्पांस को लेकर अंकुश राजा ने इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन व्यूज का पोस्टर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “आप सभी को इतना सारा प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. अपना प्यार बनाए रखें. जय हो.”

उनके पोस्ट पर फैंस का जमकर रिएक्शन आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, “बधाई हो मेरे पसंदीदा सिंगर को.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “सुपरहिट सर!” जबकि, कई फैंस ने दिल और हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार जताया.

‘दुल्हा बनाईब’ गाने की टीम

  • सिंगर: अंकुश राजा, शिल्पी राज
  • लिरिक्स: भागीरथ पाठक
  • म्यूजिक: विराज जी
  • डायरेक्टर: नयन मौर्य
  • प्रोजेक्ट बाय: नयन मौर्य
  • कोरियोग्राफर: गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर
  • DOP: राजेश गुप्ता, जितेंद्र धाधीवाल
  • एडिट: सुजीत सिंह

ऐसे में अगर आपने अभी तक इस शानदार गाने को नहीं सुना, तो बिना देरी किए आज ही इसका लुत्फ उठाएं.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया धमाकेदार गाना ‘डिस्को में किसको नचाओगी’ रिलीज, प्रियंका सिंह संग मजेदार जुगलबंदी हिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >