Ankush Raja Bhojpuri Song: इंटरनेट पर फिर वायरल हुआ ‘सड़िया करिया’, सादगी भरे अंदाज में अंकुश राजा से काली साड़ी की फरमाइश करती दिखीं अनिशा पांडे

Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का एक साल पुराना भोजपुरी गाना ‘सड़िया करिया’ फिर से ट्रेंड में है. करिश्मा कक्कड़ की आवाज, अनिशा पांडे का लुक और सादगी भरा म्यूजिक इसे फैंस का फेवरेट बना रहा है.

Ankush Raja Bhojpuri Song Sadiya Kariya: भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर और एक्टर अंकुश राजा का एक साल पुराना गाना ‘सड़िया करिया’ एक बार फिर सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इस गाने को अंकुश राजा के साथ करिश्मा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. वहीं इसके म्यूजिक वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस अनिशा पांडे नजर आ रही हैं. अब आखिर इस गाने में ऐसी क्या खासियत है जो यह एक बार फिर वायरल हो रहा है, आइए जानते हैं.

अनिशा पांडे का सादा लेकिन दिलकश लुक

गाने के वीडियो में अनिशा पांडे को कभी गुलाबी तो कभी नीली सीधे पल्ले की साड़ी में देखा जा सकता है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कहानी के मुताबिक, अंकुश राजा उनके लिए साज-श्रृंगार का सामान लेकर आते हैं, लेकिन करिश्मा कक्कड़ की आवाज में अनिशा नाराजगी जताते हुए कहती हैं कि सब कुछ आ गया, लेकिन काली साड़ी नहीं. उनका कहना होता है कि काली साड़ी उनकी कमर की शोभा और बढ़ा देगी.

सादगी, बीट्स और म्यूजिक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

यह गाना अपनी सादगी के साथ-साथ जबरदस्त बीट्स और म्यूजिक की वजह से भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही कारण है कि रिलीज के एक साल बाद भी यह गाना दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है.

खबर लिखे जाने तक इस गाने को 27.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे 7.56 लाख (756K) से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

कमेंट सेक्शन में फैंस ने लुटाया प्यार

गाने को लेकर यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में भी फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “एकदम साफ-सुथरा सॉन्ग है, मन करता है कि इसी गाने पर वीडियो बना-बना कर अपना यूट्यूब भर दें.” वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “इसको बोलते हैं भोजपुरी का सबसे अच्छा गाना.”

इसके अलावा कई फैंस ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के जरिए भी गाने की तारीफ की है.

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: नए धमाके ‘राजा अपना जिला के’ का धांसू पोस्टर रिलीज, इस दिन कल्लू की रंगदारी पर फिदा होंगी ग्लैमरस अपर्णा मल्लिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >