Ankush Raja Bhojpuri Song Ae Baby Gussa Ho: रील्स पर धूम मचा रहा अंकुश राजा का ‘ए बेबी गुस्सा हो?’, 4 साल में 7 मिलियन व्यूज किए पार

Ankush Raja Bhojpuri Song Ae Baby Gussa Ho: अंकुश राजा का “बेबी गुस्सा हो?” चार साल बाद फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. रील्स और शॉर्ट्स पर ट्रेंड कर रहे इस गाने को 7.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Ankush Raja Bhojpuri Song Ae Baby Gussa Ho: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का करीब चार साल पुराना गाना ‘ए बेबी गुस्सा हो?’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया है. इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर यूजर्स इस गाने का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे यह ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है.

इस गाने को अंकुश राजा और अंतरा सिंह प्रियंका ने अपनी आवाज दी है. म्यूजिक वीडियो में दोनों की नोक-झोंक और मजेदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. आइए इसकी खासियत और टीम की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखें म्यूजिक वीडियो-

अंतरा सिंह से नाराज हुए अंकुश राजा?

‘ए बेबी गुस्सा हो?’ के म्यूजिक वीडियो में अंतरा सिंह प्रियंका, अंकुश राजा से शिकायत करती नजर आती हैं कि उन्होंने वादा किया था हफ्ते में तीन दिन घुमाने का, हर शाम आइसक्रीम और गोलगप्पे खिलाने का, लेकिन अब वह अपने “लव के संस्कार” भूल गए हैं. इसके बाद वह बार-बार पूछती हैं, “क्या बेबी गुस्सा हो?”

इस सवाल पर अंकुश राजा हर बार मना करते हैं और आखिर में झुंझलाते हुए कहते हैं कि वह गुस्सा नहीं हैं, बल्कि अगर उन्होंने पढ़ाई नहीं की तो उनके पिताजी उन्हें मारेंगे. यही डायलॉग और खासकर “बेबी गुस्सा हो?” वाली लाइन अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन चुकी है, जिस पर लोग मजेदार रील्स बना रहे हैं.

“बेबी गुस्सा हो?” गाने की पॉपुलैरिटी

फैंस इस गाने को एक बार फिर खूब प्यार दे रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 7.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी दोबारा बढ़ती पॉपुलैरिटी को साफ दिखाता है.

गाने की टीम

  • गायक: अंकुश राजा, अंतरा सिंह प्रियंका
  • गीत: बोस रामपुरी
  • संगीत: श्याम सुंदर (आदिशक्ति फिल्म्स)
  • डिजिटल : विक्की यादव
  • निर्माता: मनोज मिश्रा
  • कंपनी/लेबल: आदिशक्ति फिल्म्स
  • वितरण भागीदार – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढ़ें- Samar Singh New Bhojpuri Song: रील्स लवर्स के लिए रिलीज हुआ समर सिंह का ‘भतार भरोसेमंद बा’, निकिता भारद्वाज की खूबसूरती ने बढ़ाया तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >