सपना चौहान- खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने फिर जमाया रंग, ‘मामला चोरी का’ सॉन्ग हुआ वायरल

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Holi Song Mamla Chori Ke: खेसारी लाल यादव का दो साल पुराना होली गीत ‘मामला चोरी का’ इस बार भी खूब पसंद किया जा रहा है. गाने में सपना चौहान संग उनकी मस्ती दर्शकों को भा रही है.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Holi Song Mamla Chori Ke: होली आते ही भोजपुरी गानों की धूम मच जाती है. हर साल की तरह इस बार भी नए गाने रिलीज हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच दो साल पहले आया खेसारी लाल यादव का गीत ‘मामला चोरी का’ एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है. पिछले साल भी इस गाने ने खूब रंग जमाया था और इस होली सीजन में भी दर्शक इसे उतना ही पसंद कर रहे हैं. ‘मामला चोरी का’ में हल्की-फुल्की कॉमेडी और ड्रामा भी है.

देखें वीडियो यहां

होली के रंग और मस्ती का तड़का

‘मामला चोरी का’ के म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में सपना चौहान घर में सोती नजर आती हैं और इसी दौरान एक चोर कमरे से सामान लेकर फरार हो जाता है. जब सपना की नींद खुलती है तो वह हैरान रह जाती हैं. इसके बाद खेसारी एंट्री लेते हैं और दोनों थाने जाकर शिकायत दर्ज कराते हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सपना को शक होता है कि चोर कोई जान-पहचान वाला ही है. गाने में कहानी के साथ-साथ होली की मस्ती भी भरपूर दिखाई गई है. बीच-बीच में खेसारी और सपना रंग खेलते नजर आते हैं. दोनों के चेहरों पर गुलाल लगा है और माहौल में ‘होली है’ की गूंज सुनाई देती है. सपना ब्लू ड्रेस में नजर आती हैं, जबकि खेसारी प्रिंटेड शर्ट और पैंट में दिखाई देते हैं. दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स गाने को और भी खास बना देते हैं.

जानें गाने पर आए कितने व्यूज

यह गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर दो साल पहले रिलीज हुआ था. अब तक इसे 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने आवाज दी है. इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन और कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा ने की है.

यह भी पढ़ें- पारुल सिंह संग अंकुश राजा की जोड़ी ने मचाया धमाल, होली पर छाया भोजपुरी गीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >