पवन सिंह का ‘सलवरवा लाले लाल’ गाना होली पर मचाएगा धमाल, प्लेलिस्ट में करें एड

pawan singh Salwarwa Lale Lal: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘सलवरवा लाल लाल’ अब तक 14 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. शिवानी सिंह की मधुर आवाज और क्वीन शालिनी की शानदार इसे इस होली के लिए परफेक्ट बना रही है.

pawan singh Salwarwa Lale Lal: अगर आप अब तक पवन सिंह का गाना ‘सलवरवा लाले लाल’ नहीं सुने हैं, तो इस होली आपका मजा अधूरा है. इस ट्रैक में पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह की मधुर आवाज सुनने को मिलती है. गाना रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच खास पहचान बना लिया था. वीडियो में टीआरपी किंग और क्वीन शालिनी की शानदार जोड़ी देखने को मिलती है, जो पूरे ट्रैक को रंगीन बना देते हैं. इस गाने पर अब तक 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुका हैं. पवन सिंह के हिट सॉन्ग्स की लिस्ट में अब यह गाना भी शामिल हो गया है.

इस होली भी ‘सलवरवा लाले लाल’ करेगा धमाल

पवन सिंह का पुराना हिट गाना ‘सलवरवा लाले लाल’ इस होली फिर से धमाल मचाने वाला है.
वीडियो में क्वीन शालिनी की ग्लैमरस अंदाज ने गाने को और भी खास बना दिया है. वहीं
शिवानी सिंह की मधुर और जबरदस्त आवाज इसे हर बार सुनने को मजबूर करती है. यह गाना शुरु से ही दर्शकों के दिलों में अपना जगह बनाया हुआ है. 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ, गाना अब पवन सिंह के हिट ट्रैक्स की लिस्ट में अपनी जगह बना चुका है.

‘सलवरवा लाले लाल’ का वीडियो

कहां सुन सकते है इस गाने को ?

पवन सिंह का गाना ‘सलवरवा लाले लाल’ एक साल पहले यानी 28 फरवरी 2025 को रिलीज हुआ था. इस गाने को दर्शक ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते है. इसके अलावा गाना एप्पल म्यूजिक, जियो सावन, गाना एप और अमेजन म्यूजिक पर उपलब्ध है. इस साल होली 2026 में, नए रंग और शानदार वीडियो के साथ यह गाना हर पार्टी का एट्रैक्शन बनने वाला है.

पवन सिंह फिर सुर्खियों में

पावर स्टार पवन सिंह फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपनी वजह से नही. बल्कि अपनी पत्नि ज्योति सिंह के कारण आए हैं. उनकी पत्नि ज्योति सिंह ने अपना नया यूट्यूब चैनल बनाया है. जिसके बारे में वह सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके बताई है. साथ में उन्होंने कैप्शन लिखा, “मैं खुद पर गर्व करती हूं. मैंने दिल को दिल रहने दिया, बाजार नहीं बनाया.” हालांकि उन्होंने पवन सिंह नाम नहीं लिया था. अब फैंस इस पोस्ट को देख अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है और इसे तंज कसना बोल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: होली 2026 स्पेशल: ये 5 भोजपुरी गाने रंगों के त्योहार का मजा करेंगे दोगुना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >