‘पिचकारी लाम देवरू’ से खेसारी ने बढ़ाया होली का तापमान, भाभी संग दिखी केमिस्ट्री

Khesari Lal Yadav Holi Song Pichkari Lam Devru: खेसारी लाल यादव का होली गाना ‘पिचकारी लाम देवरू’ एक बार फिर से चर्चा में आ गया. गाने में वह अनीशा पांडे के साथ देवर-भाभी की मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Khesari Lal Yadav Holi Song Pichkari Lam Devru: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है. फिल्मों से लेकर गानों तक, उनका हर प्रोजेक्ट रिलीज होते ही सुर्खियां बटोर लेता है. वह रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी. होली 4 मार्च को है और चारों तरफ होली के गीत बजने लगे हैं. नये भोजपुरी होली गीतों के बीच पुराने होली गीत भी मार्केट से लेकर हर तरफ बज रहे हैं. इसी कड़ी में खेसारी का होली गाना ‘पिचकारी लाम देवरू’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाने की धुन और बोल दोनों ही लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देंगे.

‘पिचकारी लाम देवरू’ में दिखा अलग अंदाज

इस गाने में खेसारी लाल यादव का अंदाज पहले से थोड़ा अलग नजर आ रहा है. वीडियो में वह अपनी भौजी के साथ होली खेलते दिखाई दे रहे हैं. गाने में उनके साथ अनीशा पांडे नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री और मस्ती भरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में रंगों की बारिश, देसी ठुमके और होली का पूरा माहौल देखने को मिलता है. खेसारी और अनीशा की जोड़ी ने गाने में जान डाल दी है. दोनों जमकर डांस करते और एक-दूसरे को रंग लगाते दिख रहे हैं.

देखें वीडियो

गाने की टीम

  • सिंगर : खेसारी लाल यादव, अंतरा सिंह प्रियंका
  • लिरिक्स : यादव लल्लू
  • म्यूजिक : श्याम सुंदर (आदिशक्ति फ़िल्म्स)
  • एक्ट्रेस : अनीशा पांडे
  • एल्बम : ओपन द डोर भौजी
  • एडिटर – प्रशांत सिंह, रवि लुईस
  • वीडियो डायरेक्टर – सुशांत सिंह, कुमार चंदन
  • डी.ओ.पी – बंटी राज, विवेक कुशवाहा
  • डायरेक्टर – रोहित सिंह
  • कास्टिंग – रोहन पाठक
  • डिजिटल : विक्की यादव
  • प्रोड्यूसर : मनोज मिश्रा
  • कंपनी/लेबल : आदिशक्ति फिल्म्स
  • डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यूट्यूब पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

यह गाना साल 2025 में मार्च में रिलीज हुआ था. सॉन्ग पर 492,637 व्यूज आए हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में खेसारी की तारीफ करते नहीं थक रहे.

यह भी पढ़ें‘धोखेबाज रजऊ’ पर दादी के जबरदस्त ठुमके, रानी चटर्जी का आया रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >