पवन सिंह का ये गाना, होली 2026 के टॉप गानों की लिस्ट में शामिल

Pawan Singh Juthaar Dihale Raja ji: पवन सिंह का ‘जुठार देहिला राजा जी’ गाना होली का धमाका बन चुका है. होली 2026 में पवन सिंह का गाना आपके जश्न और रंगों को चार चांद लगा देगा.

Pawan Singh Juthaar Dihale Raja ji: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का हिट गाना ‘जुठार देहिला राजा जी’ हर साल होली के मौके पर दर्शकों का फेवरेट बनता जा रहा है. यह गाना 6 साल पहले लिफाफा में अबीर एलबम से रिलीज हुआ था और अब तक इसके 23 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. गाने में पवन सिंह और उनकी को-स्टार होली के रंगों में डूबकर मस्ती और जाम डांस करते नजर आते हैं. टी सीरीज के लेबल से रिलीज यह गाना होली का असली धमाका साबित हो चुका है. अब इस साल की होली को भी रंगीन बनाने में लगा है.

‘जुठार देहिला राजा जी’

गाने में पवन सिंह और उनकी को-स्टार होली के रंगों में डूबे नजर आते हैं. उनका धमाकेदार डांस और मस्ती भरा परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आता है. बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्शन मधुकर आनंद ने दिए हैं, जो गाने को और भी कैची बनाता है. टी सीरीज के लेबल से रिलीज यह गाना होली का बेस्ट चॉइस बन चुका है. अगर आप घर पर होली मना रहे हों या ऑनलाइन सुन रहे हों, ‘जुठार देहिला राजा जी’ हर बार होली का असली मजा दिलाता है.

पवन सिंह के गाने दर्शकों के बीच लोकप्रिय

इस होली 2026 में सिर्फ पवन सिंह का ‘जुठार देहिला राजा जी’ ही नहीं, बल्कि उनके और भी गाने जैसे ‘लहे लहे रंगे सलवारवा’, ‘फलाना बो फरार भइली’, कमरिया हिला रही है, ‘लस लस करता लहंगवा’ भी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो चुके हैं. इन गानों में कमरिया हिलाने और होली के रंगों में डूबने वाली मस्ती है, जिसे आप इस होली जश्न में जरूर शामिल कर सकते हैं. पवन सिंह के दमदार परफॉर्मेंस और इन गानों के कैची बोल हर साल की तरह इस बार भी होली सेलिब्रेशन को यादगार बना देंगे.

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव के ये 3 गानों के बिना फीकी है होली, आप भी सुनें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >