पारुल सिंह संग अंकुश राजा की जोड़ी ने मचाया धमाल, होली पर छाया भोजपुरी गीत

Ankush Raja Bhojpuri Holi Song Hit Didiya Tohaar: होली के मौके पर अंकुश राजा का गाना ‘हित दिदिया तोहार’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. पारुल सिंह संग उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही.

Ankush Raja Bhojpuri Holi Song Hit Didiya Tohaar: भोजपुरी सिनेमा ने बीते कुछ सालों में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. इस साल कई नए होली के गाने रिलीज हुए हैं, लेकिन इसी बीच पिछले साल का एक सुपरहिट गाना फिर से चर्चा में आ गया है. त्योहार के माहौल में लोग पुराने पसंदीदा गीतों को भी उतना ही प्यार दे रहे हैं. पिछले साल रिलीज हुआ अंकुश राजा का गाना ‘हित दिदिया तोहार’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में उनके साथ पारुल सिंह नजर आती हैं. रंगों से भरे इस वीडियो में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. गाने में होली का पूरा उत्साह दिखाई देता है-रंग, गुलाल, नाच-गाना और मस्ती.

‘हित दिदिया तोहार’ का वीडियो

मस्ती, रोमांस और देसी अंदाज

वीडियो में अंकुश राजा और पारुल सिंह जमकर होली खेलते नजर आते हैं. दोनों के बीच हल्का-फुल्का रोमांस और मजाकिया अंदाज गाने को और भी दिलचस्प बना देता है. पारुल की अदाएं और अंकुश राजा की एनर्जी स्क्रीन पर अलग ही रंग जमा देती है. गाने की धुन ऐसी है कि सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था और अब तक इस पर 4.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस होली सीजन में एक बार फिर इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं.

जानें टीम के लोगों का नाम

  • गाना:- हित दिदिया तोहार हिट दिदिया तोहार
  • गायक:- अंकुश राजा
  • फीट:- पारुल सिंह
  • संगीत: गोलू गुलजार
  • लेखक:- दीपक मतलबी
  • संगीतकार:- शुभम तिवारी
  • निर्देशक:- संदीप राज
  • प्रोजेक्ट मैनेजर टी-सीरीज- सोनू श्रीवास्तव
  • कोरियोग्राफर:- योगेश जी
  • वीडियो:- टीम बाय वाईआर
  • डीओपी:- बृजेश यादव, रतन यादव
  • मेकअप – राहुल राज,
  • एडिटर:- पप्पू वर्मा, रवि यादव
  • डीआई:- रोहित सिंह
  • मैनेजर:- नेता जी
  • संगीत लेबल – टी-सीरीज

यह भी पढ़ें-पिचकारी लाम देवरू’ से खेसारी ने बढ़ाया होली का तापमान, भाभी संग दिखी केमिस्ट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >