Aamrapali Dubey: क्या सचमुच पवन सिंह से डरती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जो उन्हें बुरा कहता है तो वह उन्हें जानता नहीं

Amrapali Dubey On Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह जैसे बड़े स्टार्स संग कई हिट फिल्में और म्यूजिक वीडियो किए हैं. एक बातचीत में पवन सिंह पर सवाल पूछे जाने पर आम्रपाली ने उनकी खूबियों की जमकर तारीफ की.

Amrapali Dubey On Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में जब भी टॉप एक्ट्रेसेस का जिक्र होता है तो आम्रपाली दुबे का नाम सबसे पहले सामने आता है. आम्रपाली ने लगभग हर बड़े भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, निरहुआ, पवन सिंह के साथ फिल्में और सुपरहिट म्यूजिक वीडियो किए हैं. वह इंटरव्यू के दौरान अक्सर इंडस्ट्री के एक्टर्स के बारे में खुलकर अपनी राय रखती हैं. एक इंटरव्यू में जब आम्रपाली से पवन सिंह के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

पवन सिंह से डरती हैं आम्रपाली दुबे ?

एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे से पूछा गया कि एक्टर पवन सिंह को आप किस तरह देखती है. क्या आप उनसे डरती है. इसपर एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा था, “वह हमें पंडित जी कहते हैं और वह क्या डराएंगे हमें, वह खुद हमसे डरते हैं. वह मुझे कहते हैं कि तुम मेरी फीमेल वर्जन हो. एक्ट्रेस ने आगे कहा वह मुझे कहते हैं कि तुम मेरी तरह पागल हो और सच बोलने से पीछे नहीं हटती. वह बिल्कुल बच्चे के जैसे हैं और उनका दिल साफ है. जो उन्हें बुरा कहता है तो वह उन्हें जानता नहीं हैं.” आम्रपाली ने यहां तक कह दिया कि पवन सिंह वह जिससे दोस्ती करते हैं तो उसे वह निभाते हैं.

आम्रपाली दुबे ने इस फिल्म से किया था डेब्यू

आम्रपाली दुबे ने सबसे पहले छोटे पर्दे यानी टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में शानदार एक्टिंग से अपनी पहचान बनाई. उसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली. भोजपुरी फिल्मों में आम्रपाली का डेब्यू बेहद धमाकेदार रहा. उन्होंने फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से एंट्री की, जिसमें उनके अपोज़िट सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ थे. यह फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके रील्स और वीडियोज काफी वायरल होते हैं.

यह भी पढ़ें Bhojpuri Song: पायल राघवानी का नया गाना ‘पायल घुंघुरवाला’ मचा रहा धूम, ग्रीन साड़ी में अदाएं देखकर फैंस हुए फिदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >