Athiya Shetty और KL Rahul का पहला बच्चा कब लेगा जन्म, डिलीवरी मंथ का हुआ खुलासा

Athiya Shetty KL Rahul: अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले यह गुडन्यूज फैंस संग शेयर की थी. अब सुनील शेट्टी ने बताया कि बच्चे का जन्म कब होने वाला है.

Athiya Shetty KL Rahul: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह जल्द ही नाना बनने वाले हैं. उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने हाल ही में अनाउंस किया था कि वह मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस को अक्सर अपना बेबी बंप प्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है. अथिया रियल लाइफ में काफी प्राइवेट पर्सन है, ऐसे में उन्होंने अभी तक फैंस को अपनी डिलीवरी डेट नहीं बताई थी. हालांकि अब सुनील शेट्टी ने इसका खुलासा कर दिया है.

कब होगी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बच्चे की डिलीवरी

चंदा कोचर संग पॉडकास्ट में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उनकी बेटी अथिया और केएल राहुल का पहला बच्चा होने वाला है. पूरा परिवार काफी ज्यादा एक्साइटेड है. सुनील से पूछा गया कि शेट्टी परिवार में डिनर टेबल पर बातचीत कैसी होती है, तो उन्होंने जवाब दिया, “अभी, शायद मेरे नाती के बारे में. कोई अन्य बातचीत नहीं है और हम कोई अन्य बातचीत नहीं चाहते हैं. हम मार्च में अपने नाती या फिर नातिन से मिलने का इंतजार कर रहे हैं.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया को बताया खूबसूरत

सुनील शेट्टी ने यह भी साझा किया कि उन्हें लगता है कि अथिया अब ‘सबसे खूबसूरत’ दिखती हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारे परिवार में हर चीज बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, चाहे वह लड़का हो, चाहे वह लड़की हो, कोई फर्क नहीं पड़ता. मैंने हमेशा सोचा है कि जब महिलाएं प्रेग्नेंट होती है, तो वह सबसे खूबसूरत लगती है.”

अथिया-राहुल ने कब की थी शादी

‘हीरो’, ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली अथिया ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद जनवरी 2023 में भारतीय क्रिकेटर राहुल से शादी की थी. उनकी शादी काफी प्राइवेट थी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और फ्रेंड्स शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >