Aspirants Season 3 OTT Release: भारत के सबसे पॉपुलर हिंदी वेब शोज में से एक ‘एस्पिरेंट्स’ अब तीन साल बाद वापसी करने जा रहा है. सोमवार (2 मार्च) को मेकर्स ने ऑफिशियली सीजन 3 की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही एक नया पोस्टर भी जारी किया गया और वह रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी गई जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. पहले दो सीजन के बाद दर्शक यह जानने के लिए एक्साइटेड थे कि अभिलाष और उसके दोस्तों की कहानी अब किस दिशा में आगे बढ़ेगी. ऐसे में आइए अब आपको पूरी डिटेल बताते हैं.
एस्पिरेंट्स सीजन 3 कब और कहां स्ट्रीम होगा?
TVF ने सोशल मीडिया पर सीजन 3 की घोषणा करते हुए लिखा, “तैयारी सिर्फ करियर की नहीं, रिश्तों की भी… #AspirantsOnPrime, नया सीजन 13 मार्च.” पोस्टर में मुख्य किरदारों को दिखाया गया है और यह इशारा मिलता है कि इस बार कहानी में दोस्ती, करियर और रिश्तों की असली परीक्षा देखने को मिलेगी.
इस सीरीज को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है और इसे दीपेश सुमित्रा जगदीश ने डायरेक्ट किया है.
दो टाइमलाइन में आगे बढ़ेगी अभिलाष की कहानी
सीजन 3 में नवीन कस्तूरिया एक बार फिर DM अभिलाष शर्मा के रोल में नजर आएंगे। इस बार कहानी दो अलग-अलग टाइमलाइन में आगे बढ़ेगी. मौजूदा समय की कहानी में अभिलाष खुद को असिस्टेंट लेबर कमिश्नर संदीप ओहलान की शुरू की गई एक जांच का सामना करते हुए पाते हैं. यह इन्वेस्टिगेशन न सिर्फ उनके करियर पर असर डालती है, बल्कि उनके पुराने रिश्तों और दोस्ती को भी मुश्किल में डाल देती है. साथ ही कहानी में एक नया दुश्मन भी सामने आता है, जो उनके प्रोफेशनल गोल्स के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है.
वहीं, दूसरी टाइमलाइन दर्शकों को उस दौर में लेकर जाती है जब अभिलाष IRS क्वालिफाई करने के बाद भी IAS बनने का सपना पूरा करने के लिए मुखर्जी नगर लौटते हैं. इस हिस्से में UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों की जिंदगी, उनकी दोस्ती, संघर्ष और कॉम्पिटिटिव माहौल को फिर से करीब से दिखाया जाएगा.
एस्पिरेंट्स सीजन 3 की कास्ट
इस सीजन में कई पुराने कलाकार वापसी कर रहे हैं.
- नवीन कस्तूरिया – अभिलाष शर्मा
- शिवांकित सिंह परिहार – गुरी
- अभिलाष थपलियाल – SK
- सनी हिंदुजा – संदीप भैया
- नमिता दुबे – धैर्य
- टेंगम सेलिन – दीपा
यह भी पढ़ें: ऑस्कर रिकॉल लिस्ट से OTT तक पहुंची अनुपम खेर की फिल्म, जानें कब और कहां देखें
