'इसका घर तुड़वाकर ही मानेगी...' शादीशुदा आसिफ की गोद में बैठी लवप्रीत, वायरल वीडियो देख आग-बबूला हुए यूजर्स

बिग बॉस 20' में लवप्रीत और शादीशुदा आसिफ खान की नजदीकियों ने नया बवाल खड़ा कर दिया है. आसिफ की गोद में बैठीं लवप्रीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर भड़के यूजर्स अब दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और आसिफ को उनकी शादी की मर्यादा याद दिला रहे हैं.

Love Preet Gill and Aasif Viral Video: बिग बॉस के घर में लव गिल और आसिफ खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में लवप्रीत, आसिफ की गोद में बैठी नजर आ रही हैं. इस दौरान वह थोड़ा हिलती हुई दिखाई देती हैं.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच की नजदीकियों को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स ने इसे दोस्ती का हिस्सा माना, तो कई लोगों ने दोनों के बीच की सीमाओं पर सवाल उठाते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. वहीं, कुछ दर्शकों ने आसिफ की शादी का जिक्र करते हुए उनकी पत्नी के प्रति सहानुभूति जताई है.

आसिफ की गोद में बैठीं लवप्रीत, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में लवप्रीत को आसिफ की जांघों पर बैठे हुए देखा जा सकता है जो काफी आपत्तिजनक लग रहा है. इसे लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

कुछ यूजर्स को दोनों का यह व्यवहार पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की.  कई यूजर्स का कहना है कि कैमरे के सामने कंटेस्टेंट्स को अपने व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए.

‘आसिफ का घर तुड़वाकर ही मानेगी’

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लवप्रीत को लेकर कई तीखे कमेंट्स देखने को मिले. एक यूजर ने उनकी शादीशुदा जिंदगी का जिक्र करते हुए लिखा कि लगता है, वह आसिफ का तलाक करवाकर ही मानेंगी. वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर दोनों के बीच इस तरह की नजदीकियों की जरूरत ही क्या है.

सोशल मीडिया पर लवप्रीत के वीडियो पर कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम

कुछ दर्शकों ने आसिफ को भी निशाने पर लिया. उनका कहना है कि जब आसिफ शादीशुदा हैं, तो उन्हें खुद अपनी सीमाएं तय करनी चाहिए.

सोशल मीडिया पर लव प्रीत के वीडियो पर कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम

एक यूजर ने लिखा कि यह नेशनल टेलीविजन है और आसिफ को अपने व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए. वहीं, कई यूजर्स ने आसिफ को उनकी शादी की याद दिलाते हुए अपने रिश्ते की मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी.

सोशल मीडिया पर लवप्रीत के वीडियो पर कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम

आसिफ खान की शादी को लेकर भी हुई चर्चा

लवप्रीत और आसिफ के वायरल वीडियो के बीच सोशल मीडिया पर आसिफ खान की शादी को लेकर भी कमेंट्स सामने आ रहे हैं. कुछ यूजर्स ने आसिफ की पत्नी का जिक्र करते हुए उनके प्रति सहानुभूति जताई है. एक यूजर ने लिखा, “उसकी शादी हुए सिर्फ 1.5 साल हुए हैं, ये लड़की रिश्ता तुड़वा कर मानेगी लगता है.” इन प्रतिक्रियाओं में दर्शकों की चिंता और नाराजगी साफ नजर आती है. 

सोशल मीडिया पर लव प्रीत के वीडियो पर कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम

बिग बॉस के घर में बढ़ी रिश्तों की चर्चा

बिग बॉस 20 में लवप्रीत और आसिफ खान का यह वायरल वीडियो अब दर्शकों के बीच चर्चा का नया मुद्दा बन गया है. एक तरफ लोग दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनकी बॉन्डिंग को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं.

फिलहाल, इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है. आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच इस मुद्दे पर कोई बातचीत होती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'तेरे बाप की नौकर हूं?' Bigg Boss में काजी तौकीर पर भड़कीं रिती तिवारी, घर में मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >