Armaan Malik ने पहली पत्नी पायल संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके फैसले का सपोर्ट…

Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 में जबसे अरमान मलिक ने एंट्री की है, तबसे उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है. जहां पायल ने बीते दिनों कहा था कि वह अरमान को तलाक देंगी. अब यूट्यूबर ने इसपर रिएक्ट किया है.

Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 का गेम हर दिन के साथ और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है. जहां सारे कंटेस्टेंट जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं. इसी बीच अरमान मलिक फिर से अपनी दोनों पत्नियों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं. जहां मीडिया घर के अंदर आई थी और उनसे कई तीखे सवाल पूछे थे. एक पत्रकार ने तो कृतिका को यहां तक कह दिया था कि डायन भी 7 घर छोड़कर वार करती है… आपने अपनी बहन जैसी दोस्त के पति से ही शादी कर ली. वहीं घर के बाहर पायल को लगातार धमकियां मिल रही है. उन्हें अरमान संग शादी को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. जिसके बाद पायल ने गुस्से में कह दिया था कि वो अपने पति से तलाक लेंगी.

पायल की तलाक वाली बातों पर अरमान मलिक का रिएक्शन आया सामने

अब घर में आई मीडिया ने अरमान मलिक को पायल की तलाक वाली बात बता दी. जिसपर यूट्यूबर ने कहा, ”यह उनकी पसंद है. अगर वह तलाक चाहती है, तो मैं उनके फैसले का सपोर्ट करूंगा, लेकिन हम बाहर आने के बाद चीजों का पता लगाएंगे. हम तीनों के बीच का बंधन बहुत मजबूत है. भले ही भगवान नीचे आ जाएं, वह हमें अलग नहीं कर सकते.” अरमान और पायल ने 2011 में शादी की और एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम चिरायु मलिक है. 2018 में, अरमान मलिक ने कृतिका से शादी की, जो शुरू में पायल की सबसे अच्छी दोस्त थी. हाल ही में कृतिका मां बनी है और उनके बेटे का नाम जैद है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: सना मकबुल पर सवाल उठने पर नैजी गुस्से से हुए लाल, बोले-ऐसे नही…

Also Read- Bigg Boss OTT 3 का ये कंटेस्टेंट कभी सड़कों पर बांटा करता था पर्चे, आज जबरदस्त गेम से दर्शकों का बना फेवरेट

Also Read- Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने किया ये ख़ुलासा, बोले- मुझे ट्रॉफी से ज़्यादा…

अरमान को तलाक नहीं देंगी पायल

अरमान मलिक के रिएक्शन को सुनकर अब एक व्लॉग में पायल ने भी अपनी तलाक की बातों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा, “मैं पॉजिटिविटी के साथ वापस आई हूं. चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी. आपका प्यार और सपोर्ट हमारे साथ रहेगा. एक सीमा के बाद नेगेटिविटी भी बंद हो जाएगी. जब लोग हमारे खुशहाल परिवार को देखेंगे तो चीजें ठीक हो जाएंगी. मैं इसके बारे में निश्चित हूं. पहले भी हालात अच्छे नहीं थे, लेकिन सब कुछ बेहतर हो गया. इस बार भी सब कुछ ठीक रहेगा. मैं जानती हूं कि आप लोग हमें कभी प्यार करना बंद नहीं करेंगे.”

Entertainment Trending Videos

Also Read- Bigg Boss OTT 3: मिल गए 3 फाइनलिस्ट, लेकिन आखिरी नॉमिनेशन में फंस गए घर के ये 4 प्रतियोगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >