अनुराग के बिगड़ते हालत के बीच इमोशनल हुई पत्नी रितिका, कहा- सब पहले जैसा हो

Anurag Dobhal Wife: बिग बॉस 17 फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में बनी हुई है. कथित सुसाइड अटेम्प्ट के बाद उनकी सेहत में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिल रहे हैं. इस बीच उनकी पत्नी रितिका चौहान का इमोशनल पोस्ट सामने आया है. जानिए रितिका ने क्या कहा?

Anurag Dobhal Wife: टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों जिस शख्स का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल. अनुराग की पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ है. कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने लाइव स्ट्रीम के दौरान कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की. इस घटना ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया. अब इन सब के बीच उनकी पत्नी रितिका चौहान की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सबकुछ पहले जैसा हो जाए. बता दें, एक्सीडेंट से पहले अनुराग और रितिका के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था.

पत्नी का इमोशनल पोस्ट

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

दरअसल, अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह मंदिर में खड़ी दिखाई दे रही हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “पहले मेरी दुआएं तुम्हें पाने के लिए होती थीं, अब बस यही चाहती हूं कि सब कुछ फिर से ठीक और शांत हो जाए.” उनका यह मैसेज इस मुश्किल वक्त में अनुराग के लिए उम्मीद और सुकून की खबर है.

प्रेग्नेंट है अनुराग की पत्नी रितिका

बता दें, कपल ने सितंबर 2025 में अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी दी थी. रितिका फिलहाल प्रेग्नेंट हैं, जिससे यह पूरा मामला और भी सेंसिटिव बन गया है. इसी बीच अनुराग के मैनेजर ने उनकी हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट दिया है. मैनेजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है कि अनुराग फिलहाल निमोनिया से जूझ रहे हैं. उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है. फिलहाल वह डॉक्टर की निगरानी में हैं.

यह भी पढ़ें: फिर बिगड़ी UK07 Rider अनुराग डोभाल की तबीयत, अब हुई ये गंभीर बीमारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >