मैक्सटर्न ने अनुराग डोभाल के वीडियो को बताया नौटंकी, बोला- झूठी बातों में मत पड़ो

Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल के दो घंटे लंबे इमोशनल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. परिवार पर मानसिक उत्पीड़न के उनके आरोपों को मैक्सटर्न ने नौटंकी बताया है. अब पूरे मामले की सच्चाई क्या है, इसको लेकर फैंस काफी उलझन में हैं. पढ़ें पूरी मामला…

Anurag Dobhal: सोशल मीडिया की दुनिया में इस वक्त एक ही नाम चर्चा में है, वो है पॉपुलर यूट्यूबर  अनुराग डोभाल का, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं. हाल ही में उन्होंने करीब दो घंटे लंबा वीडियो शेयर किया, जिसमें अपनी जिंदगी की ऐसी बातें बताईं, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई और लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं हैं.

परिवार पर लगाए मानसिक उत्पीड़न के आरोप

अपने वीडियो “The Real Story of my Life” में अनुराग ने दावा किया कि उन्हें अपने ही परिवार से मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. उन्होंने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए. अनुराग का कहना है कि इंटरकास्ट शादी के बाद रिश्तों में दरार आ गई और उन्हें घर से अलग-थलग कर दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कमाई और संपत्ति को लेकर विवाद हुआ और भाई ने उन्हें एक्सपोज करने की धमकी दी. इतना ही नहीं, अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी बाद में उन्हें छोड़कर चली गईं. वीडियो में उनका ये बयान, “शायद इस वीडियो के बाद मैं गायब हो जाऊं… पांच दिन से कुछ खाया नहीं है”, फैंस को और ज्यादा परेशान कर गया है.

मैक्सटर्न ने बताया ‘ड्रामा’

इस पूरे मामले में सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न भी कूद पड़े हैं. उन्होंने X पर लिखा कि अनुराग का वीडियो उन्हें “नौटंकी” लगा और लोगों से अपील की कि वे भावनाओं में बहकर फैसला न लें. 

कौन हैं अनुराग डोभाल?

देहरादून के रहने वाले अनुराग डोभाल ने 2018 में अपना यूट्यूब चैनल UK07 Rider शुरू किया था. आज उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वे देश के चर्चित डिजिटल क्रिएटर्स में गिने जाते हैं. 30 अप्रैल 2025 को उन्होंने रितिका चौहान से शादी की थी. दोनों की शादी काफी ग्रैंड रही और बाद में उन्होंने फैंस के साथ खुशखबरी भी साझा की थी कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. अब इस पूरे विवाद ने उनके निजी जीवन को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

यह भी पढे़ं: सुनीता के आरोपों के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर मची हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >