व्हीलचेयर पर अस्पताल पहुंचे अनुराग डोभाल, बेबी को गोद में लेते ही रो पड़े, कहा-मेरे बच्चे के लिए दूसरा जन्म

यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी पर अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. अनुराग ने अपने बच्चे से पहली मुलाकात का भावुक वीडियो फैंस के साथ साझा किया.

यू-ट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल (UK07 राइडर ) ने 28 मार्च 2026 को अपने फैंस के साथ एक बेहद खास पल साझा किया. उन्होंने वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे अपने न्यू बॉर्न बेबी से पहली बार मिलते दिखे. वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग अपने घायल दाहिने पैर की वजह से चलने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं. उनके दोस्तों की मदद से वे कार से बाहर आते हैं और फिर व्हीलचेयर में अस्पताल के अंदर जाते हैं.

अनुराग डोभाल ने शेयर किया ये वीडियो

अस्पताल में जब अनुराग अपने बेटे को पहली बार अपने हाथों में लेते हैं, तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए.” देखें वीडियो-

रितिका चौहान ने शेयर की खुशी

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी के दिन यानी 27 मार्च को ये खुशखबरी दी थी. अनुराग की पत्नी रितिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेबी के पैरों की एक प्यारी फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “राम नवमी के पावन अवसर पर भगवान ने हमें हमारी सबसे कीमती देन दी है.” हालांकि, अभी तक उन्होंने यह नहीं बताया है कि बेबी गर्ल है या बेबी बॉय.

अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट

अनुराग डोभाल पिछले कुछ हफ्तों से मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. 7 मार्च को अनुराग ने दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी SUV चलाते हुए लाइव आकर अकेलेपन और दर्द के बारे में बताया था. इस दौरान उन्होंने अपने कार की स्पीड तेज कर दी और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें फिर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. हालांकि अस्पताल से आने के बाद अनुराग अपने फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जख्मों से भरी तस्वीर शेयर कर टूटे अनुराग डोभाल, पूछा- क्या फिर शुरू करूं नई जिंदगी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >