Anupama: क्या अनुज की एंट्री ने वनराज को शो छोड़ने पर किया मजबूर, सुधांशु बोले- रोमांटिक एंगल पेश कर…

Anupama: सुधांशु पांडे ने जबसे सीरियल अनुपमा छोड़ा है, तब से ये टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थी कि गौरव खन्ना की एंट्री की वजह से उन्होंने शो को अलविदा कहा है. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है. खासकर सुधांशु पांडे के शो छोड़ने के ऐलान के बाद हर कोई बस इसी बारे में बात कर रहा है. उन्होंने इंस्टा��्राम लाइव पर अपने फैंस को सूचित किया कि वह अब वनराज शाह के रूप में नजर नहीं आएंगे. उन्होंने चार साल तक वनराज के रूप में प्यार करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया. एक्टर ने कहा, अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.

सुधांशु पांडे ने क्यों छोड़ा अनुपमा

सुधांशु पांडे ने फ्री प्रेसजर्नल के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने एक अभिनेता के रूप में अपने व्यक्तिगत विकास के लिए शो छोड़ दिया. उन्होंने कहा, ”पिछले काफी समय से शो छोड़ने को लेकर चर्चा चल रही थी. सच कहूं तो, मेरे मन में लगने लगा था कि इसे छोड़ने का समय करीब आ गया है. एक अभिनेता के तौर पर मेरे पास बहुत कुछ नहीं बचा था और मुझे लगा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.”

अपने किरदार वनराज को लेकर क्या बोले सुधांशु पांडे

उन्होंने आगे कहा, “चार साल तक मैंने सीरियल को अपना बेस्ट दिया है और वनराज शाह को अपना सब कुछ दिया, लेकिन, मुझे खुद के लिए कुछ अलग करने का मन था, इसलिए अब अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए आगे मेहनत कर रहा हूं. अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, ”मेरा किरदार मजबूत था. डेली सोप में आपका किरदार हमेशा सबसे महत्वपूर्ण नहीं हो सकता, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. कहानी दूसरे किरदारों पर भी शिफ्ट होगी. कभी-कभी, यह बच्चों पर शिफ्ट होगा, कभी मां-बापूजी पर और भी बहुत कुछ. अगर कहानी सिर्फ एक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, तो दर्शक ऊब जाएंगे.

क्या गौरव खन्ना री एंट्री की वजह से सुधांशु ने छोड़ा शो

उन्होंने गौरव खन्ना की एंट्री के बाद शो में उनके लिए चीजें बदलने की अफवाहों को भी खारिज किया. एक्टर ने कहा, “वनराज शो में सबसे जरूरी था, जिसने नाटक बनाया था. गौरव खन्ना की एंट्री के बाद भी मेरी स्थिति वही थी. उनके आने के बाद, एक रोमांटिक एंगल पेश किया गया, लेकिन एक शो को सफलतापूर्वक चलाने के लिए, यह केवल रोमांस पर नहीं चल सकता. इसमें नाटक की जरुरत है. वनराज का किरदार अनुपमा का एक बहुत मजबूत स्तंभ था.”

Also Read- Anupama Twist: वनराज के बाद ये शख्स शाह हाउस का बनेगा मालिक, अनुज को फिर छोड़ेगी अनु

Also Read- Anupama: पंकित ठक्कर ने सुधांशु पांडे को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वनराज बनने के लिए…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >