Anupama Upcoming Twist: इस शख्स ने मिलाया था रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच, क्या कभी सच जान पाएगी अनुपमा

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां अनुपमा भारत जा रही है. वहीं उसे मन में ये ख्याल है कि स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट जिसकी वजह से बंद हुआ है, उसे ढूंढ़ निकालेगी. हालांकि इस घटना के बीच यशदीप के बिजनेस राइवल का हाथ है.

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों का दिल जीत रहा है. आज रात के एपिसोड में, हम देखेंगे कि अनु ने भारत जाने के लिए अनुज के घर को छोड़ दिया है. वह आखिरी बार बीजी से मिलने के लिए यशदीप के घर भी जाती है. हालांकि उसे मन में ये भी चल रहा है कि जिस किसी की वजह से स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट बंद हुआ है, उसे वह ढूंढ़कर ही रहेगी.


श्रुति भी हो सकती है अनुपमा की बर्बादी का कारण
अनुपमा के कई एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि श्रुति (सुकीर्ति कांडपाल) का व्यवहार काफी बदल गया है. वह चुपचाप रहने लगी और लगातार किसी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात करती है. अगर किसी वजह से अनुज और आध्या आते हैं, तो वह चौंक जाती हैं और फोन काट देती है. ऐसे में कुछ दर्शकों ने अनुमान लगाया कि अनु के बर्बादी के पीछे श्रुति का हाथ भी हो सकता है. दूसरी ओर, यशदीप के बिजनेस राइवल को भी संदिग्ध माना गया था. गुलाटी ने बार-बार अनु को अपने रेस्टोरेंट में नौकरी करने का ऑफर दिया था. इस बात की प्रबल संभावना है कि बदला लेने के लिए गुलाटी ने राहुल को रिश्वत दी हो.

Read Also- Anupama: तोशु के बाद अब ये किरदार सीरियल को कहेगा अलविदा, बोली- मैं कुछ भी करने के…

Read Also- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा ने यशदीप संग तोड़ी पार्टनरशिप, असली अपराधी को सजा दिलवाने का किया वादा

Read Also- Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की मुश्किल घड़ी में अनुज रहेगा साथ, श्रुति और आध्या होगी जलन


गुलाटी ने खाने में मिलाया था कॉकरेच
हैरानी की बात यह है कि श्रुति नहीं बल्कि गुलाटी ने अनु की खुशी को बर्बाद करने के लिए राहुल को रिश्वत दी थी. गुलाटी अनु और यशदीप दोनों को बर्बाद करना चाहता था. सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता में अनु की जीत के बाद, स्पाइस एंड चटनी शुरू हो गया और काफी लोग रेस्टोंरेंट में खाने भी आए थे. ये बात उसे हजम नहीं हुई.


क्या अनुपमा को पता चल पाएगी सच्चाई
गुलाटी ने शुरू में अनु को अपने लिए काम करने के लिए मनाने की कोशिश की थी, जिससे उनके बिजनेस को फायदा हो. हालांकि, जब अनु ने इनकार कर दिया था, तब जाकर गुलाटी को एहसास हुआ कि स्पाइस एंड चटनी को बर्बाद करने का एकमात्र तरीका इसे बंद करना है. इसलिए, गुलाटी ने खाने में कॉकरोच डाल दिया. क्या अनु या यशदीप को कभी पता चलेगा कि तोशु ने नहीं बल्कि गुलाटी और राहुल ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया था? आने वाले एपिसोड निश्चित रूप से कई ट्विस्ट और टर्न से भरे होने वाले हैं.

Read Also- Anupama: अनुपमा को अस्पताल ले जाएगा अनुज, क्या तोशू नहीं ये शख्स है अनु की बर्बादी के पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >