Anupama: अनुज को ठीक करने के लिए इस शख्स की आशा भवन में होगी वापसी, अनुपमा ने बनाया प्लान

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. जहां अनु अनुज को देखकर बेबस महसूस करेगी और उसका ख्याल रखेगी. वह अपने एक्स हसबैंड को जल्दी ठीक करने के लिए आध्या को वापस लाएगी.

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा सबसे पॉपुलर टेलीविजन शो में से एक है, जिसमें रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे जैसे किरदार मुख्य भूमिका में है. अनुपमा और अनुज के रूप में रूपाली और गौरव की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दिल जीत रही है. राजन शाही के शो के लेटेस्ट एपिसोड में, फैंस ने अनुज को लीप के बाद एक भिखारी में देखा. वनराज एक अमीर आदमी बन गया है, जबकि अनुपमा वृद्धाश्रम चला रही है. अनुज अपना मानसिक नियंत्रण खो देता है और उसे लगता है कि आध्या मर गई है. इधर मान के फैंस चाहते हैं कि अनुपमा और अनुज फिर से एक हो जाएं.

अनुज को ठीक करने के लिए इस शख्स को वापस लेकर आएगी अनुपमा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, अनु परेशान हो जाती है, क्योंकि अनुज (गौरव खन्ना) उसे दूर रहने के लिए कहता है. वह उसे अकेला छोड़ने से इनकार करती है. अनु सब कुछ शांति से संभालती है और अनुज का ख्याल भी रखती है. अनुपमा सभी को यह बताती नजर आएंगी कि अनुज उनका पति है और वह उन्हें काफी समय बाद मिली है, इसलिए अकेला नहीं छोड़ेंगी. अनुपमा को अनुज की मानसिक स्थिति पर आश्चर्य होता है और वह सच्चाई जानने की कोशिश करती है.

Also Read- Anupama Twist: क्या लीप के बाद आध्या की हो जाएगी मौत, अनुज की जिंदगी होगी तबाह, ये शख्स अनुपमा का देगा साथ

Also Read- Anupama: लीप से पहले इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- बहुत सी चीजें मेकर्स…

Also Read- Anupama: सीरियल में दोबारा एंट्री लेने पर वकार शेख ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो में वापसी…

अनुज को मेंटल अस्पताल में भेजने की साजिश रचेगा वनराज

वह अनुज की मानसिक स्थिति को सुधारने के लिए आध्या को वापस लाते हुए नजर आएंगी, लेकिन, आध्या बरखा और अंकुश की तरफ होगी. वह यह सोचकर अनुज और अनुपमा से नफरत करती नजर आएगी कि वे उसके बिना एक साथ हैं. दूसरी ओर, वनराज को जब पता चलेगा कि अनुज वापस आ गया है और आशा भवन में रह रहा है, तो यह कोशिश करता है कि अनुज मेंटल अस्पताल में चला जाए. यही नहीं वनराज ने अनु को भी चोट पहुंचाने की प्लानिंग की है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा से बिछड़ते ही अनुज हुआ तबाह, डिप्रेशन में पहुंचा, आध्या से छिन गया सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >