Anupama Twist: क्या अनुपमा की हो जाएगी मौत, लेटेस्ट प्रोमो देख फैंस हुए परेशान, बोले- रूपाली गांगुली को…

Anupama Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी जबरदस्त स्टोरी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. जहां बीते दिनों मेकर्स की ओर से एक प्रोमो शेयर किया गया. जिसमें अनु अचानक बेहोश हो गई. उन्हें लग रहा है कि क्या अनु की मौत हो जाएगी.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा अपनी कहानी और जबरदस्त स्टोरी लाइन से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. मेकर्स अपने आने वाले एपिसोड में कई तरह के ट्विस्ट और टर्न जोड़ रहे हैं, जो फैंस को सच में 440 वोल्ट का झटका दे रहा है. अनुपमा की लेटेस्ट कहानी अनु पर केंद्रित है, जो आध्या को ढूंढने की कोशिश कर रही है और उसे अनुज के साथ फिर से मिलाना चाहती है.

अनुपमा के किस प्रोमो को देखकर फैंस हो रहे हैं शॉक्ड

अनुपमा के मेकर्स ने हाल ही में अपने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अनु आध्या को अनुज से मिलाती है. लंबे समय के बाद एक होने पर पिता-बेटी की जोड़ी फूट-फूट कर रोने लगते हैं. अनुज और आध्या को फिर से एक होते देख अनुपमा की आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं. ये पल देखकर अनुपमा अनुज और आध्या को अकेला छोड़ने का फैसला करती है और आगे बढ़ जाती है, लेकिन तभी उसकी तबीयत खराब लगती है और वह बेहोश हो जाती है. ये देखकर दोनों सदमे में चले जाते हैं.

अनुपमा का इलाज करवाने के लिए अनुज कैसे पैसों का करेगा इंतजाम

अनुपमा के आने वाले एपिसोड को लेकर कहा जा रहा है कि रूपाली को एक घातक बीमारी से पीड़ित देखा जाएगा और डॉक्टर के खुलासे से अनुज चौंक जाएगा. वह अपने प्यार का इलाज करवाने के लिए पैसों का जुगाड़ करेगा. अब फैंस इस प्रोमो को देखकर शॉक्ड है. उन्हें लग रहा है कि कहीं अनुपमा मर तो नहीं जाएगी और फिर नई कहानी आएगी.

अनुपमा का प्रोमो देखकर फैंस पूछ रहे हैं कौन-कौन से सवाल

ऐसी अफवाहें हैं कि अभिनेत्री रूपाली शो छोड़ती नजर आएंगी और उनके फैंस इस बात से काफी चिंतित हैं. एक नेटिजन्स ने कमेंट किया, ‘हमे मान के अलावा और कुछ नहीं चाहिए, हम अनुपमा और अनुज को साथ देखना चाहते हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या अनुपमा मर जाएगी और रूपाली गांगुली शो छोड़ देंगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि अनु को जहर उस साइको मेघा ने दिया है… क्या होगा आगे बर्दाशत नहीं हो रहा है.

Also Read- Anupama: रूपाली गांगुली संग काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ शूटिंग…

Also Read-Anupama Twist: इन 2 शख्स के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी, डिंपी को तलाक देगा टीटू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >