Anupama Twist: इस गंभीर बीमार से जूझ रही है अनुपमा, क्या अनुज बचा पाएगा अपने प्यार की जान

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ एंटरटेनिंग होता जा रहा है. जहां अनु ने आखिरकार आध्या और अनुज को मिलवा दिया है और खुद बेहोश हो गई. वह किसी बड़ी बीमारी से लड़ रही है. अब अपने प्यार को बचाने के लिए अनुज पैसों का इंतजाम करेगा.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा अपनी ऑन-पॉइंट कहानी से दिल जीत लेती है. मेकर्स दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने की पूरी कोशिश करते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही शो लीप लेने के लिए बिल्कुल तैयार है और फैंस पहले से ही एक्साइटेड हैं कि आगे क्या होने वाला है. अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में, अनु आध्या को ढूंढने के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि वह अनुज को खुश करना चाहती है.

अनुपमा के प्रोमो वीडियो में क्या देखा दर्शकों ने

प्रोमो वीडियो में, हमने देखा कि अनु आखिरकार आध्या को ढूंढ लेती है और अनुज को एक सरप्राइज गिफ्ट देती है. अनुपमा उन्हें फिर से मिलती है और बेहोश हो जाती है. अनु को फर्श पर पड़ा हुआ देखकर अनुज और आध्या शॉक्ड हो जाते हैं.

अनुपमा को क्यों फिर से बनना पड़ा बिजनेसवुमेन और खोलनी पड़ी फूड कार्ट

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में, अनु अपनी जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश करती है और एक फूड कार्ट खोलती है. वह किसी भी तरह आशा भवन को बचाना चाहती है और ये उसके पास आखिरी मौका है. वह पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करती है और अनुज उसे सफल होने में मदद करता है.

क्या अनुज बचा पाएगा अपनी एक्स वाइफ अनुपमा की जान

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनु बेहोश हो जाएगी और सभी को हैरान कर देगी. अनुज अनुपमा को अस्पताल ले जाएगा. डॉक्टर बताएंगे कि अनुपमा को एक गंभीर बीमारी है, जिसके बारे में वह जानती थी और अपने फैमिली से छुपा रही थी. दूसरी ओर, अनुज हैरान है, क्योंकि अनुपमा सभी का ख्याल रखती है और अपना ख्याल रखना भूल जाती है. इस बीच डॉक्टर अनुपमा के इलाज के लिए अनुज से भारी रकम मांगते नजर आएंगे. अनुज पैसों के लिए इधर-उधर भटकता है और परेशानियों का सामना करता है. क्या वह अपनी अनु को बचा पायेगा?

Also Read- Anupama: रूपाली गांगुली संग काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ शूटिंग…

Also Read-Anupama Twist: इन 2 शख्स के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी, डिंपी को तलाक देगा टीटू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >