Anupama Twist: इस तरह अनु को सीक्रेट मैसेज भेजेगी आध्या, अनुपमा के स्टॉल को आग लगा देंगे गुंडे

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि आध्या एक सीक्रेट तरीके से अनुपमा को मैसेज भेजती है. वहीं, अनु के फूड स्टॉल को कुछ बदमाश तोड़ देते है.

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा में एक के बाद एक नये खुलासे हो रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनु और अनुपमा, आध्या को खोजने के लिए हर कोशिश कर रही है. उनका सारा फोकस इसपर ही है. वहीं, अनु ने फूड स्टॉल अनु की रसोई खोला है और इसे चलाने में अनुज उसकी मदद कर रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नाश्ते के दौरान आध्या को अनु का टिफिन दिखता है और उसे अनु की याद आ जाती है. जिसके बाद वो एक बड़ा फैसला लेने का प्लान बनाती है.

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या होगा?

अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेघा, आध्या की फोस्टर मां डीन को टिफिन वापस करने के लिए कहती है. आध्या उससे कहती है कि उन्हें टिफिन खाली नहीं लौटाना चाहिए. आध्या कहती है इसमें उन्हें चॉकलेट से भर देना चाहिए. आध्या इसलिए ऐसा कहती है क्योंकि उसके पास एक प्लान है. आध्या उस टिफिन में एक छोटा सा मैसेज लिखकर डाल देती है, ताकि वो अनुपमा के पास पहुंच जाए. डीन टिफिन लेकर निकल जाता है. क्या आध्या का मैसेज अनु तक पहुंच पाएगा.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा?

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या मेघा का घर छोड़ने का प्लान बनाती है. मेघा और राघव की लड़ाई होती रहती है और आध्या उन दोनों की बातों को काटते हुए बताती है वो घर छोड़कर जा रही है. मेघा उसे घर छोड़कर नहीं जाने के लिए कहती है. तभी, अनुज, मेघा के घर पहुंचता है और घंटी बजाता है. आध्या को नहीं पता होता है कि दरवाजे के उस पार अनुज है और वो दरवाजा खोलने के लिए जाती है.

क्या अनु के स्टॉल को आग लगा देंगे कुछ बदमाश?

कुछ नकाबपोश गुंडे अनु के स्टॉल अनु की रसोई को बर्बाद करने के प्लान से आते हैं. वो स्टॉल में तोड़-फोड़ करने लगते हैं. अनु उन्हें रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वो नहीं रुकते. वो बदमाश स्टॉल को आग लगा देते हैं.

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >