Anupama Twist: आध्या-अनुज का हुआ मिलन, लेकिन अनुपमा हमेशा के लिए हो जाएगी दोनों से दूर

Anupama Twist: अनुपमा के आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि महासंगम में आध्या फाइनली अपने पिता से मिलेगी और सभी एक हैप्पी फैमिली की तरह रहेंगे.

Anupama Twist: राजन शाही के शो अनुपमा में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अनु और अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते हैं. यह शो उनकी लव स्टोरी के बारे में है. वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन हालात उन्हें हर बार अलग कर देते हैं. हालिया ट्रैक में, हम देखते हैं कि अनु अपनी गोद ली हुई बेटी आध्या की तलाश कर रही है. इधर अनुज कपाड़िया मानसिक रूप से परेशान है. उसे लगता है कि आध्या मर चुकी है, लेकिन अनु को यकीन है कि उसकी बेटी बिल्कुल ठीक है. आध्या साइको मेघा के चंगुल में फंस गई है और वहां से निकलने के लिए काफी कोशिशें कर रही है.

अनुपमा के नए प्रोमो में क्या दिखा खास

अनुपमा के नए प्रोमो में, मेकर्स ने महासंगम के बारे में बड़ा हिंट दिया है. जहां जन्माष्टमी के दौरान है कि अनुज और आध्या फिर से मिलेंगे. वीडियो क्लिप में, हम देखते हैं कि अनु आध्या को मंदिर में लाती है, जहां अनुज कपाड़िया प्रार्थना कर रहे हैं. वह उससे कहती है कि तुम्हारे बर्थडे पर मैं एक उपहार लेकर आई हूं. तभी साइड से आध्या आती है. अपनी बेटी को देखकर अनुज काफी खुश हो जाता है और उसे गले लगाकर खुशी के आंसू बहाता है. अनुपमा धीरे-धीरे पिता-बेटी से दूर होती चली जाती है.

फ्लैशबैक में अनुपमा क्या-क्या सोचेगी

बाद में सारी चीजें फ्लैशबैक में चली जाती है. जब आध्या अपनी मां से नफरत करती थी. वह अपनी मां को नापसंद करती थी, क्योंकि उसे लगता था कि अनु उसे छोड़कर बाकी सभी को प्यार करती है. उसने अनुज कपाड़िया को अनुपमा से दूर रखने के लिए सभी बुरी चालें भी चलीं. उसने श्रुति को भी इसमें शामिल कर लिया. जब अनुज ने फैसला किया कि वह अनु के साथ रहना चाहता है, तो आध्या ने घर छोड़ने का फैसला किया और तभी वे सभी अलग हो गए.

क्या आध्या अपनी मां अनुपमा को लगाएगी गले

हालांकि, अब अनुज और आध्या एक साथ हैं और हम देखते हैं कि अनु उन दोनों से दूर जा रही है, क्योंकि वह अनिश्चित है कि आध्या के मन में अभी भी उसके लिए कहीं नफरत तो नहीं भरी हुई है, लेकिन सब बदल गया है. अनुज और आध्या अनु को गले मिलने के लिए बुलाते है. अनु ये सुनकर खुश से झूम उठती है. वह आगे बढ़ती उसी से पहले वह बेहोश हो जाती है. ये नया मोड़ क्या है? क्या अनुपमा की जान खतरे में है? क्या वह किसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है. आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं.

Also Read- Anupama: रूपाली गांगुली संग काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ शूटिंग…

Also Read-Anupama Twist: इन 2 शख्स के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी, डिंपी को तलाक देगा टीटू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >