Anupama Spoiler Alert: अनुपमा को बर्बाद करेगा ये शख्स, आशा भवन के मालिक से मिलकर रचेगा बड़ी साजिश

Anupama Spoiler Alert: राजन शाही के पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि वनराज अनुपमा को बर्बाद करने के लिए आशा भवन के मालिक को ढूंढ़ रहा है. वह चाहता है कि अनु की सारी खुशियां बर्बाद हो जाए.

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. शो की सोशल मीडिया पर बड़ी फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. हाल ही में मेकर्स की ओर से लीप लिया गया था, जिसमें अनुज और अनुपमा एक दूसरे से अलग हो गए. जहां अनु आशा भवन में शिफ्ट हो गई, वहीं वनराज उसे जलाने के लिए उसके बगल वाले बंगले में चला गया. अब, लगभग हर दिन, वनराज और अनु एक-दूसरे से टकराते हैं और बहस करते रहते हैं.

अनुपमा को बर्बाद करने के लिए वनराज रचेगा साजिश

अनुपमा के आज के एपिसोड में, हम देखेंगे कि वनराज को जैसे ही पता चलेगा कि आशा भवन मुसीबत में है और अनु प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने में असमर्थ है और घर सील होने की कगार पर है. वह उसे बर्बाद करने की प्लानिंग को प्रोसेस करता है. वनराज आशा भवन के मालिक हार्दिक से संपर्क करता है. वह हार्दिक की असिस्टेंट से उसके बॉस से मुलाकात कराने के लिए कहता है. ऐसा लगता है कि वनराज हार्दिक से मिलेगा और उससे आशा भवन को ध्वस्त करने के लिए प्लान बनाएगा.

Read Also- Anupama Upcoming Twist: आध्या की नहीं हुई है मौत, अब शुरू होगी मीनू और सागर की लव स्टोरी, वनराज फिर बनेगा विलेन

Read Also- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

क्या वनराज को मुंहतोड़ जवाब देगा अनुज

वनराज शांत नहीं रहता है और अनुज कपाड़िया को ‘साइको लवर’ कहता है. हालांकि इतिहास गवाह है अनुपमा पर जब-जब मुसीबत आई है, तब अनुज ही उसके सपोर्ट में खड़ा रहा है. लेकिन अभी, अनुज अपनी याददाश्त खो चुका है और सड़क पर आ गया है. अंकुश और बरखा ने उसकी सारी प्रोपर्टी छीन ली है. इसी बीच वनराज को अपने परिवार की भी चिंता सता रही है. आज के एपिसोड में हमने देखा कि उन्होंने तोशु को नौकरी ढूंढने और थोड़ा जिम्मेदार बनने के लिए कहा. किंजल ही घर की सारी जिम्मेदारी उठा रही है. मीनू भारत लौट आई है और जल्द ही अनुपमा से मुलाकात करेगी. बा और बापूजी भी अलग हो गए हैं, एक अनु के साथ और दूसरा वनराज के साथ है.

Entertainment Trending Videos

Read Also- Anupama Twist: आध्या को गायब करने के पीछे है इन दो शख्स का हाथ, उम्मीद की किरण बनकर आएगी मीनू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >