Anupama: राही और अनुपमा को साथ देखकर फूटेगा इस शख्स का गुस्सा, ख्याति धक्के मारकर अनु की बेटी को घर से करेगी बाहर?

Anupama: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आठ महीने बाद अनु और राही मुंबई में एक-दूसरे से मिलेंगे. इस मुलाकात के दौरान अनु काफी भावुक हो जाएगी और उसकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. दूसरी तरफ राही भी अपनी मां को देखकर उसके गले से लग जाएगी.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को भा रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आर्यन की मौत के बाद ख्याति का बर्ताव बदल गया है. पूरा कोठारी परिवार अनुपमा से नफरत करता है. राही और प्रेम भी अनु के बारे में कभी बात नहीं करते. दूसरी तरफ मुंबई में अनु अपनों से दूर रह रही है. वह जल्द ही राही से मिलने वाली है. अनुपमा को मुंबई में अकेले कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. शाह या कोठारी परिवार में से किसी को नहीं पता कि अनु मुंबई में है. पराग, राही को डांस सीखने के लिए मुंबई जाने के लिए कहता है. प्रेम भी उसके साथ जाता है.

राही और अनुपमा को साथ देखकर प्रेम का क्या होगा रिएक्शन ?

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम और राही मुंबई पहुंच गई है. दोनों अकेडमी जाते हैं, जहां पर पंडित मनोहर नहीं रहते. तभी प्रेम का फोन आता है और वह बात करने लगता है. इस बीच अनुपमा, राही से टकरा जाती है. इतने दिनों बाद मां बेटी एक-दूसरे से मिलती है. राही उसके गले लग जाती है. प्रेम फोन पर बात कर लौटता है तो राही को अनु के गले लगते देखकर काफी गुस्सा हो जाता है. दोनों का रियूनियन देखकर प्रेम अपना आपा खो देता है. अब देखना होगा कि प्रेम क्या करता है. क्या ख्याति अपनी बहू राही को कोठारी हाउस से निकाल देगी.

ख्याति इसे सुनाएगी बुरा-भला

अनुपमा में दिखाया गया कि मुंबई में एक अमीर आदमी के घर अनुपमा काना बनाने का काम करती है. उस घर का मालिक उसके साथ बदतमीजी करता है और उसे छूने की कोशिश करता है. उस आदमी की वाइफ अनुपमा की बेइज्जती करती है. दूसरी तरफ राही का जन्मदिन प्रेम और सारे परिवार वाले मनाते हैं. हालांकि ख्याति को ये सेलिब्रेशन पसंद नहीं आता और वह राही पर भड़क जाती है. वह राही से कहती है कि काश वह भी अनुपमा की तरह गायब हो जाती. पराग, राही को तोहफा देता है और कहता है कि वह मुंबई जाकर पंडित मनोहर से डांस सीखें.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >