Anupama: आध्या को बार-बार आएगा पैनिक अटैक, अनुपमा के सामने गिड़गिड़ाया अनुज

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा से आध्या की खातिर उसके साथ रहने के लिए कहता है. अनुज उसे आध्या के पैनिक अटैक के बारे में बताता है. अनुज अपनी बेटी के बारे में ये सब जानकर काफी परेशान हो जाती है.

Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली मुख्य रोल निभाती हैं. सीरियल में अनुपमा के संघर्ष को दिखाया गया है और वो हर परेशानी का डटकर सामना करती है. अनु की शादी पहले वनराज से हुई थी, लेकिन उसने उसे धोखा दिया. जिसके बाद अनुपमा ने उससे तलाक ले ली. तलाक के बाद उसकी जिंदगी में अनुज आया. दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन फिर भी परेशानियों ने अनुपमा का पीछा नहीं छोड़ा. अब शो की कहानी पांच साल आगे बढ़ गई है और अनु और अनुपमा साथ नहीं, एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े है. अपकमिंग एपिसोड में बड़ा मोड़ आने वाला है.


आध्या को बार-बार आएगा पैनिक अटैक
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुज हेल्पलेस फील कर रहा है. आध्या को बार-बार पैनिक अटैक आ रहे हैं और श्रुति की हालत भी कुछ ठीक नहीं है. अनुज, अनु को बार-बार फोनकर अपनी दुविधा बता रहा है. साथ ही वो अनुपमा के कुकिंग कंपीटीशन से बाहर होने पर दुखी भी है. वो सबकुछ ठीक करना चाहता है, लेकिन उससे ये सब नहीं हो पाता. जब आध्या अपने हाथ की नस काटने की कोशिश करती है, तो अनुज टूट जाता है और अनु को फोन कर मिलने बुलाता है.

Anupama Spoiler Alert: आध्या-परी के स्कूल पर हुआ हमला, अपनी लाडली को कैसे बचाएंगे अनुज और अनुपमा

Anupama: अनुज के शो छोड़ने की खबरों पर निर्माता राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सीरियल में उनका किरदार…

Anupama: सेमी फाइनल में पहुंचकर अनुपमा हो जाएगी बाहर, फूट-फूटकर रोएगी अनु, ऐसे पहुंचेगी अनुज के घर

आध्या के खातिर अनुज के घर शिफ्ट होगी अनुपमा
अनुज, अनुपमा से आध्या की खातिर उसके साथ रहने के लिए कहता है. अनुज उसे आध्या के पैनिक अटैक के बारे में बताता है. शो में हम देखेंगे कि आध्या की खातिर अनुपमा, अनुज के साथ रहने के लिए तैयार हो जाएगी. एक तरफ श्रुति बिस्तर पर है औऱ उसकी हालत में उतार-चढ़ाव हो रहा है. दूसरी तरफ आध्या की बिगड़ती हालत को देखकर अनुपमा काफी परेशान हो जाएगी. आध्या उसे अपने घर में देखकर काफी नाराज और गुस्सा होगी. वो उसे बुरा-भला कहेगी, लेकिन तब भी अनु अपनी बेटी का साथ नहीं छोड़ेंगी. वो उसे अपने पास रखेगी और शांत करने की कोशिश करेगी. अनु को उसकी बहुत फिक्र है और वो उसे अकेले नहीं छोड़कर जाएगी. क्या आध्या को अपनी मां का महत्व समझ में आएगा. क्या आध्या अपनी मां को इज्जत देगी. आगे आने वाले एपिसोड में कई खुलासे होंगे.

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी कहेगी ईशान से I LOVE YOU, प्यार के बदले मिलेगा उसे थप्पड़, आएगा शॉकिंग ट्विस्ट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >