Anupama: रूपाली गांगुली पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी शख्स का हुआ निधन, बोलीं- आपकी कमी हमेशा…

सीरियल अनुपमा फेम रूपाली गांगुली इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है. एक्ट्रेस की एक बेहद करीबी शख्स का निधन हो गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है.

Anupama: सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में नंबर वन स्थान पर बना हुआ है और उसे कोई दूसरा शो हटा नहीं पा रहा है. शो में दिखाया जा रहा कि आध्या और अनुज फिर से मिलने वाले है. दूसरी तरफ शो में लीप आने को लेकर कई खबरें चल रही है. खबरें है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवम खजूरिया, अनुपमा में एंट्री लेंगे. फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है. इस बीच रूपाली गांगुली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी सास का निधन हो गया है.

रूपाली गांगुली के किस करीबी का निधन हुआ

रूपाली गांगुली की सास सुदर्शन वर्मा का निधन हो गया और एक्ट्रेस उनका शोक मना रही है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सास का एक वीडियो पोस्ट किया है.

रूपाली गांगुली ने अपनी सास का वीडियो शेयर कर क्या लिखा

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें कैप्शन में उन्होंने लिखा, रुद्रांश का पहला बर्थडे उस एक पर्सन के बिना जो उसे उसके मात-पिता से ज्यादा प्यार करता था. हमेशा दादी का लाडला कृष्ण. श्रीमती सुदर्शन वर्मा आपकी कमी हमेशा खलेगी. आगे एक्ट्रेस ने लिखा, माता-पिता और दादा-दादी का सम्मान करें…प्योर, बिना शर्त और मिलावट रहित आशीर्वाद.

रूपाली गांगुली के पोस्ट पर यूजर्स क्या कमेंट कर रहे

पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रूपाली गांगुली की सास को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. वह हमेशा अपने प्यारे पोते के लिए एक एजेंल रहेंगी. एक यूजर ने लिखा, आपके साथ वो हमेशा रहेगी.

सीरियल अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

अनुपमा में दिखाया जा रहा कि अनु, आध्या को खोजते हुए मेघा और जय के घर तक पहुंच जाती है. वहां उसे कुछ पता नहीं चलता, लेकिन उसे डूडल पेटिंग दिखती है, जिसे देख उसे यकीन हो जाता है कि आध्या वहां है. वहीं, आध्या की झलक भी अनु को वहां दिख जाती है.

Also Read : आज कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये आरती, बरसेगी कान्हा की कृपा

Also Read-Asha Sharma Death: ‘कुमकुम भाग्य’ की इस एक्ट्रेस का निधन, जानें प्रभास के साथ किस फिल्म में किया था काम

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >