Anupama: शाह हाउस की इस बेटी की वजह से कोठारी हाउस में होगा फुल ऑन ड्रामा, गौतम के नापाक इरादों पर पानी फेरेगा ये शख्स?

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा नहीं चाहती कि राजा, परी के साथ रहे. पराग उसे कोठारी परिवार और परी के बीच में से किसी एक को चुनने के लिए कहता है. राजा अपनी पत्नी को चुनता है. पराग और मोटी बा ये सुनकर हैरान रह जाते हैं.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि गौतम को पता चलता है कि प्रेम को एक कंपनी ने धोखा दिया है. प्रेम कहता है कि पराग को जब इसके बारे में पता चलेगा तो वह काफी दुखी होगा. अंश को शक है कि ये फ्रॉड गौतम ने किया है और वह ही पराग को धोखा दे रहा. दूसरी तरफ अनु, अंश को समझाती है कि वह प्रार्थना के साथ अपने रिश्ते को थोड़ा वक्त दे. अनु कहती है वह खुद को साबित करने के चक्कर में खुद को ना खो दे. कोठारी हाउस में मोटी बा को पता चलता है कि राही, राजा को लेकर शाह हाउस गई थी.

परी के लिए राजा ने छोड़ा घर

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा अनु पर गुस्सा करती है और उसके परवरिश पर सवाल उठाती है. मोटी बा उसपर आरोप लगाती है कि उसने ही राही को उसके ससुराल वालों के खिलाफ उकसाया है. राही कहती है कि उसने कुछ गलत नहीं किया क्योंकि राजा और परी एक-दूसरे से प्यार करते हैं. राजा उसके सामने परी से अपने प्यार का इजहार करता है. पराग उसे परी और कोठारी परिवार में से किसी एक को चुनने के लिए कहता है. पराग उससे कहता है कि अगर उसने परी को चुना तो वह उसे घर से बाहर निकाल देगा. राजा, परी को चुनता है.

गौतम को एक्सपोज करना चाहता है अंश

अंश अपनी पत्नी प्रार्थना से माफी मांगता है. प्रार्थना कहती है कि ये बच्चा उन दोनों का है और इसे उससे कोई नहीं छीन सकता है. अंश उसे बताता है कि गौतम ने कंपनी में कोई फ्रॉड किया है और वह उसे सबके सामने एक्सपोज कर देगा. प्रार्थना उसे सोच समझ कर कुछ भी करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ प्रेम को पसंद नहीं आता कि उसने राजा का साथ दिया. इसे लेकर दोनों में बहस होती है. प्रेम, अनु को राही को अपने साथ ले जाने के लिए कहता है. अंश, गौतम को चेतावनी देता है कि वह पराग के सामने उसे एक्सपोज कर देगा. गौतम ये सुनकर शॉक्ड हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Anupama: एक साल बाद अनुपमा छोड़ने पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा समय शो छोड़ने का आ गया था

यह भी पढ़ें– Anupama Maha Twists: अपने होने वाले दामाद को थप्पड़ मारेगी अनुपमा, गौतम को एक्सपोज करने में लगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >