Anupama Promo: सेंट्रल जेल पहुंची अनु, ऐसे होगी राघव के साथ अनुपमा की पहली मुलाकात, अनुज की दिखेगी झलक

Anupama Promo: अनुपमा के नये प्रोमो में दिखाया गया कि अनु, राघव से मिलती है. राघव से उसकी मुलाकात ऐसे होती है, जिसे देखकर वह चौंक जाती है. क्या राघव का अतीत वह कभी जान पाएगी. क्या होगा आगे.

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा में राही और प्रेम की शादी का ट्रैक काफी मजेदार है. अनु अपनी बेटी राही की शादी को लेकर काफी उत्साहित है. साथ ही वह इस खस दिन पर अनुज के ना होने पर काफी भावुक हो जाती है. इधर सीरियल में शादी का ट्रैक चल रहा, तो दूसरी तरफ मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर कर दिया है. प्रोमो में अनु सेंट्रल जेल में दिखती है. चलिए आपको बताते हैं इस प्रोमो में क्या है.

अनुपमा ऐसे मिलेगी राघव से

अनुपमा के नये प्रोमो में दिखाया गया कि अनु सेंट्रल जेल में होती है और कैदियों को डांस सिखाती है. तभी उसकी नजर राघव पर पड़ती है, जो अंदर एक सेल में माउथ ऑर्गन बजाता दिखता है. अनु उससे कहती है कि वह माउथ ऑर्गन काफी अच्छा बजाता है. लेकिन वह कुछ रिएक्ट नहीं करता. उसके बाद अनु फिर उससे कहती है कि अगर उसक डांस को उसके माउथ ऑर्गन का साथ मिल जाए, तो बहुत अच्छा होगा. वह कहती है मेरा विश्वास कीजिए. ये सुनते ही राघव चिल्लाने लगता है और अनु काफी हैरान हो जाती है. पुलिस वाले आकर राघव को संभालते हैं. अनु उसे ऐसे देखकर चौंक जाती है.क्या राघव का बीता हुआ कल अनु की जिंदगी में नया तूफान लाएगा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

फैंस बोले- कुछ दिलचस्प होने वाला है

अनुपमा का प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा हुआ है, नये अध्याय के साथ शुरू होगा अनुपमा का नया सफर, जहां किसी अनजान से होगी उसकी मुलाकात. क्या इस सफर में अनुपमा को मिलेगी रौशनी की किरण. इस प्रोमो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कुछ दिलचस्प आने वाला है. एक यूजर ने लिखा, अनुज की झलक दिख गई. एक यूजर ने लिखा, अब मेकर्स कौन सा ट्विस्ट लाने वाला है. एक यूजर ने लिखा, राही के चैप्टर का क्या होगा. कई यूजर्स ने इसपर हार्ट वाला इमोजी बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >