Anupama Twist: रूपाली गांगुली के शो में इन 2 किरदारों की हुई एंट्री, अनुज-अनुपमा को लाएंगे पास

Anupama Twist: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी जबरदस्त कहानी से हर वीक टॉप पर बना रहता है. हाल ही में मेकर्स की ओर से शो में 6 महीने का लीप लिया गया था. जिसके बाद अनु और अनुज अलग हो गए हैं. अब पॉपुलर सीरियल में दो नई एंट्री होने वाली है.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल अपनी बेहतरीन कहानी से लाखों दिल जीतने में कामयाब रही है. यही नहीं टीआरपी चार्ट पर भी इसने अपना कब्जा जमाकर रखा है. अनुपमा के निर्माता अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से सभी को बांधे रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में इसने छह महीने का लीप लिया और दर्शक अनु और अनुज के अलग होने की कहानी को एंजॉय कर रहे हैं. जहां अनु वृद्धाश्रम चला रही है. वहीं अनुज अपनी याददाश्त खोने के बाद भिखारी बन जाता है. इधर वनराज अमीर बनने के बाद अपनी जिंदगी का आनंद उठा रहा है.

अनुपमा में होगी दो नई एंट्री

जैसे-जैसे अपकमिंग एपिसोड सामने आएंगे, दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, ऐसे में अनुपमा के फैंस के लिए अच्छी खबर है. कलाकारों में कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं. शो में नितिन बाबू और अक्षिता तिवारी की एंट्री हुई है, जो अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. नितिन ने सागर का किरदार निभाया है और अक्षिता ने नंदिता की भूमिका निभाई है. नितिन बाबू ने पहले कुमकुम भाग्य और ये है चाहतें जैसे शो में एक्टिंग किया था, जबकि अक्षिता तिवारी को आखिरी बार शो नीरजा में देखा गया था. यह देखना दिलचस्प होगा कि ये किरदार अनुपमा शो में किस तरह ड्रामा जोड़ते हैं.

Also Read- Anupama Twist: क्या लीप के बाद आध्या की हो जाएगी मौत, अनुज की जिंदगी होगी तबाह, ये शख्स अनुपमा का देगा साथ

Also Read- Anupama: लीप से पहले इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- बहुत सी चीजें मेकर्स…

Also Read- Anupama: सीरियल में दोबारा एंट्री लेने पर वकार शेख ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो में वापसी…

अनुज को भिखारी बने देख टूट जाती है अनुपमा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि डेस्टिनी अनुज और अनुपमा को आमने-सामने लाएगी. अनुपमा अनुज को परेशान हालत में देखकर चौंक जाएगी और उसकी हालत के लिए खुद को दोषी ठहराएगी. अनुज अनु को बुलाता नजर आएगा, लेकिन जब वह वहां जाएगी, तो उसे नजरअंदाज कर देगा. वह उसे धक्का देगा और इससे अनुपमा टूट जाएगी. अनु का दिल टूट गया और वह अनुज को देखकर फूट-फूट कर रोने लगेगी जो उसे भूल गया है. खैर, आध्या और अनु को खोने के बाद अनुज की याददाश्त चली गई है. वह अनुपमा को पहचानने में असमर्थ है. अनु आध्या के बारे में सोचती है और उसके ठिकाने को लेकर चिंतित हो जाती है. अनु अनुज को वापस लाने का फैसला करती है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुपमा से बिछड़ते ही अनुज हुआ तबाह, डिप्रेशन में पहुंचा, आध्या से छिन गया सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >