Anupama: लीप से पहले इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- बहुत सी चीजें मेकर्स…

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ एंटरटेनिंग होता जा रहा है. जहां सीरियल जल्द ही छोटा सा लीप लेने वाला है, जिसके बाद अनुज और अनु की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी. अब श्रुति ने शो को अलविदा कह दिया है.

Anupama: अनुपमा टेलीविजन स्क्रीन पर सबसे पॉपुलर शोज में से एक है. मेकर्स अपनी जबरदस्त कहानी और दमदार स्टारकास्ट से दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहे हैं. सीरियल जल्द ही एक नए लीप के लिए तैयार है और फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि अब कहानी कैसी होगी. रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे जैसे कलाकार अपनी एक्टिंग से लाखों दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. मेकर्स ने शो में अनुज की फाइनेंसर श्रुति की भूमिका निभाने के लिए टीवी एक्ट्रेस सुकृति कांडपाल को चुना था. अभिनेत्री अनुपमा को अलविदा कहने के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि शो एक और लीप की ओर बढ़ रहा है.

सुकृति कांडपाल सीरियल को कहेंगी अलविदा कहेंगी?

टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में, सुकीर्ति कांडपाल ने कंफर्म किया कि वह शो को अलविदा कह रही हैं. उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा, वह शो में एक कैमियो के तौर पर आई थीं और उन्हें लगता है कि तकनीकी तौर पर उन्हें बूढ़ा दिखाना संभव नहीं होगा. सुकृति ने कहा, बहुत सी चीजें निर्माताओं की ओर से तय की गई होंगी. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि उन्हें छह महीने के लिए साइन किया गया था और वह खुश हैं, क्योंकि उनकी जर्नी काफी अच्छी रही. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की.

Also Read: Anupama: बा-बाबूजी आए सड़क पर, अपने ही बेटे वनराज को नहीं उनकी फ्रिक, फूट-फूटकर रोई अनुपमा

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Also Read: Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

क्यों अनुपमा में उनका कैरेक्टर हो रहा है खत्म

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक के अनुसार, श्रुति अनुज के सामने बेनकाब हो जाती है और वह यूएसए लौटते समय उसके लिए एक लेटर छोड़ती है. सुकृति ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में तीन महीने के लिए साइन किया था, लेकिन इसे छह महीने तक बढ़ा दिया गया. उन्होंने कहा कि अनुपमा के सेट पर काम करना काफी बेहतरीन था, क्योंकि पूरी कास्ट और क्रू बहुत सौहार्दपूर्ण हैं. अनुपमा के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया था, जिसमें अनु और अनुज के अलग होने को फिर से दिखाया गया. फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि कहानी कैसे आगे बढ़ेगी.

Also Read– Anupama Upcoming Episode: क्या लीप से पहले अनु की हो जाएगी मौत, क्या ऐसे खत्म होगा अनुज-अनुपमा का साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >