Anupama में री-एंट्री को लेकर काव्या के एक्स हसबैंड अनिरुद्ध ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द ही वापस…

Anupama: सीरियल अनुपमा अपनी लेटेस्ट कहानी से दर्शकों के दिलों को जीत रहा है. अब शो में काव्या के एक्स पति का रोल निभाने वाले रुशद राणा ने अपनी री-एंट्री पर बात की है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा टॉप टीवी शोज में से एक है. यह सीरियल 2020 में शुरू हुआ और तब से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. अनुपमा की कहानी ने कई लोगों के दिलों को छू लिया है. हाल ही में शो ने लीप लिया था. जिसके बाद अनु और अनुज की जिंदगी पूरी तरह बदल गई. रुशाद राणा पहले इस शो का हिस्सा थे और मदालसा शर्मा के अपोजिट नजर कास्ट किए गए थे. उन्होंने काव्या के एक्स हसबैंड का रोल निभाया था. अब एक्टर ने अपनी री-एंट्री पर बात की है.

कब रुशद राणा सीरियल अनुपमा में करेंगे री-एंट्री

रुशद राणा ने टेलीचक्कर से बात करते हुए कहा कि उन्हें यह भूमिका एक ऑडिशन के माध्यम से मिली थी. जहां उनका कैरेक्टर नेगिटिव था फिर भी दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई. उनके फैंस अब भी पूछते हैं कि वह शो पर कब वापस आएंगे. इसपर एक्टर ने कहा, उम्मीद है कि निर्माता उन्हें जल्द ही वापस बुलाएंगे. उन्होंने शेयर किया कि अनुपमा उनके लिए काफी स्पेशल है, क्योंकि इस शो ने उन्हें पहचान दिलाई है.

रुशद राणा के लिए क्यों अनुपमा है काफी खास

रुशद राणा ने कहा कि कोविड से पहले वह लगातार काम कर रहे थे, लेकिन कुछ भी रोमांचक नहीं हुआ. इंडस्ट्री में बने रहने के लिए कई कैमियो किया. उस दौरान कुछ पता नहीं था कि इंडस्ट्री का क्या होगा. चीजें कब सुधरेंगी. लेकिन तभी अनुपमा आई और इसने मेरे करियर को पुनर्जीवित किया. इसी शो पर रुशद की मुलाकात उनकी पत्नी केतकी से हुई थी.

राजन शाही की तारीफ में क्या बोले रुशद राणा

उन्होंने निर्माता राजन शाही की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा. वह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन निर्माताओं में से एक हैं. रुशद ने आगे बताया कि वह अभी भी खुद को शो का हिस्सा मानते हैं, भले ही वह अब इसकी शूटिंग नहीं कर रहे हैं.

Also Read- Anupama: रूपाली गांगुली संग काम करने पर समृद्धि शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनके साथ शूटिंग…

Also Read-Anupama Twist: इन 2 शख्स के लिए आध्या अपनी जान की देगी कुर्बानी, डिंपी को तलाक देगा टीटू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >