Anupama: आध्या को खोजते-खोजते इस शख्स के घर पहुंच गई अनुपमा, बरखा और अंकुश के घर में लगी भयानक आग

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड देखकर आपको खूब मजा आएगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, आध्या की खोज में घर से निकलती है. अनु, बाला को अनुज का ध्यान रखने के लिए कहती है.

Anupama: अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी रोमांचक और धमाकेदार होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु, आध्या को खोजने का फैसला करती है. अनु, अंकुश और बरखा से मिलने का सोचती है. अनु जानना चाहती है कि आध्या कहां है. वहीं, सागर उसके साथ आने का कहता है, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के कारण वो उसे अपने साथ नहीं ले जाना चाहती है. बाला से अनु, अनुज का ख्याल रखने के लिए कहती है. साथ ही अनुज को शाह हाउस ना जाने के कहती है.

अंकुश के घर पहुंची अनुपमा

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, अंकुश का पतला लगाने में जुट जाती है. मीनू और किंजल हॉस्पिटल जाने के लिए सागर के ऑटो में जाते हैं. वनराज, तोशू को मीनू पर ध्यान रखने के लिए कहता है, ताकि सागर से वो दूर रहें. किंजल और मीनू दोनों ऑटो राइड को काफी एंजॉय करते हैं. अनु, अंकुश के घर पहुंच जाती है. अंकुश और बरखा अनुपमा को देखकर चौंक जाते हैं. वहीं, वनराज, आशा भवन को बेच देना चाहता है और वो हार्दिक से मिलता है.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

बरखा और अंकुश के घर लगी आग

वहीं, अनुपमा में दिखाया गया कि अंकुश और बरखा ने प्रॉपर्टी पर अनुज के साइन ले लिए है. दोनों ने ही अनुज को आध्या के बारे में गलत जानकारी दी है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंकुश और बरखा के घर में एक मोमबत्ती से आग लग जाती है. हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन अंकुश डर जाता है. अंकुश को लगता है उनलोगों ने जो अनुज के साथ किया है, उसके वजह से ही ये सब हुआ होगा. बरखा उसे ज्यादा सोचने के लिए नहीं कहती.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >