Anupama और ये रिश्ता क्या कहलाता है का होगा महाएपिसोड, रक्षाबंधन के एपिसोड में आएंगे ये बड़े ट्विस्ट, देखने से पहले जान लीजिए

रक्षाबंधन पर अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का महासंगम होने वाला है. दोनों एपिसोड के साथ आने पर एपिसोड में क्या खास होगा, ये जानने के लिए फैंस उत्सुक है.

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा में ऐसा टर्न आएगा, जिसके बारे में दर्शकों ने सोचा नहीं होगा. अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का मिलन होने वाला है. रक्षाबंधन के मौके पर दोनों सीरियल्स के कलाकार साथ आएंगे. इससे एपिसोड और ज्यादा मजेदार और दिलचस्प होगा. नया प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें अनुपमा और अभीरा साथ दिख रही है. दोनों को देखकर फैंस उत्साहित हो गए है और वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का महासंगम

स्टार प्लस ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का महासंगम होगा. प्रोमो के कैप्शन में लिखा है. बड़ा ही अनोखा है आपके और हमारे प्यार का बंधन. इसी प्यार और अपनेपन के साथ, इस बार मनाइए रक्षाबंधन स्टार प्लस के आपके चहेते सदस्यों के संग. वीडियो में अनु को अभीरा राखी बांधती है. अनु उसे मिठाई खिलाती है और फिर दोनों गले मिलते हैं. दोनों को साथ देख फैंस एक्साइटेड हो गए है. साथ ही शो में क्या ट्विस्ट आएगा, ये भी जानना चाहते हैं.

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

Also Read-Anupama Twist: अनुपमा और अनुज की जिंदगी बर्बाद करने लौटा ये पुराना दुश्मन, आध्या को मिली नयी पहचान

उदयपुर जाएगी अनुपमा

अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है के महासंगम एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष, अनुपमा को कॉल करके बताएगा कि वो रक्षाबंधन पर एक इवेंट ऑर्गनाइज कर रहा, जिसमे बिछड़े रिश्ते फिर से मिल सकेंगे. भाई-बहनों के साथ-साथ ये दूसरे रिश्तों को भी करीब लाएगा. मनीष, अनु को इवेंट के केटरिंग का जिम्मा देता है. दोनों अपनी जिंदगी के दुखों को लेकर बात करेंगे. जिसके बाद फोन कट जाएगा. हालांकि अनु के मन में कई सवाल है कि वो अहमदाबाद से उदयपुर कैसे जाएगी, क्योंकि यहां चीजें ठीक नहीं है. अनुज ठीक नहीं है और आध्या की खोज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >