Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

अनुपमा के में दिखाया जाएगा कि ईशानी के गलत दवा खाने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ जाती है. अपनी बेटी को इस हाल में देखने के बाद अधिक, पाखी और वनराज पर काफी गुस्सा होगा

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा का हर ट्रैक दिलचस्प होता जा रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि डिंपी और टीटू की शादी होने वाली है और इसे लेकर हर कोई काफी उत्सुक है. अनुज और आध्या भी उसका हिस्सा बने हैं. वनराज ने शादी में गुलाटी को बुलाया है और अनु उसे देखकर काफी परेशान हो जाती है. इस बीच इसका खुलासा हो जाता है कि राहुल ने ही बिरयानी में कॉकरोच मिलाया था. राहुल उससे माफी मांगता है, लेकिन अनु उसकी एक नहीं सुनती. अब जल्द ही सीरियल में एक किरदार की री-एंट्री होने वाली है.


अनुपमा में होगी अधिक की री-एंट्री
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी की लापरवाही की वजह से ईशानी की तबीयत काफी खराब हो जाएगी. जिसके बाद अधिक अपनी बेटी की जान बचाने के लिए अधिक आएगा. शो में दिखाया जाएगा कि ईशानी के गलत दवा खाने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ जाती है. अपनी बेटी को इस हाल में देखने के बाद अधिक, पाखी और वनराज पर काफी गुस्सा होगा और उन्हें बुरा-भला कहेगा. अधिक ने पाखी को पहले ही वॉर्निंग दिया था कि ईशानी को कुछ हुआ तो वो उसकी कस्टडी लेने के लिए लीगल एक्शन लेगा.

Anupama: ना तोशू ना श्रुति, इस शख्स ने किया अनुपमा को बर्बाद, शाह हाउस में होगा खुलासा

Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश

Anupama: मास्टरमाइंड निकली श्रुति, तोशू ने नहीं इस इंसान ने किया अनुपमा को बदनाम, वनराज का अनुज- आध्या पर फूटा गुस्सा


अधिक मेहता ने अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज
पिंकविला से बातचीत में अधिक मेहता ने अनुपमा के आने वाले एपिसोड को लेकर कहा कि, अधिक ने पिछले बार पाखी को चेतावनी दी थी कि वो ईशानी की कस्टडी पूरी तरह से चाहता है. इस बार वो धमाके के साथ शाह हाउस आएगा और वनराज और पाखी को वॉर्न करेगा. इसके अलावा वो पांच साल बाद अनुपमा और अनुज से मिलेगा. वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो गुलाटी और राहुल की सच्चाई जानकर अनु के होश उड़ जाते हैं. वो गुलाटी को उसकी लाइफ बर्बाद करने के लिए उसे खूब मारती है.

Anupama: अनुपमा के लिए फूट-फूट कर रोएगा अनुज, MaAn को मिलाने के लिए श्रुति को उनकी जिंदगी से निकाल देगी देविका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >