शादी की खबरों के बीच मुनव्वर फारुकी और मेहजबीन कोटवाला की पहली तसवीर आई सामने, फैंस बोले- भाई को बधाई

बिग बॉस 17 फेम कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने दूसरी शादी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से शादी की है. कपल की फोटोज सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी की शादी की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ रही है. कहा जा रहा है कि उन्होंने मेहजबीन कोटवाला से निकाह कर लिया है. शादी की अफवाहों के कुछ दिनों बाद, कपल की एक तसवीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में दोनों केक काटते दिख रहे हैं. हालांकि ये क्लियर नहीं है कि कपल ने सच में शादी कर ली है और ये तसवीर शादी के सेलिब्रेशन का है. मुनव्वर ने भी अब तक इसपर कुछ नहीं कहा है. उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो सबको सच्चाई बताए.


मुनव्वर फारुकी की शादी की तसवीर वायरल
मुनव्वर फारुकी की शादी की खबरें 2-3 दिन से चर्चा का विषय बनी है. चर्चा है कि उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से दूसरी शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि ये मुनव्वर और मेहजबीन की शादी की फोटो है. फोटो में बिग बॉस 17 विनर व्हाइट शर्ट में दिख रहे है और मेहजबीन ने पिंक कलर का सलवार-सूट पहना है. दोनों केक काट रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है. जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं फैंस उन्हें बधाई देने लगे.

Munawar Fauqui हॉस्पिटल में एडमिट, अस्पताल के बिस्तर पर बेसुध लेटे दिखे स्टैंडअप कॉमेडियन, फैंस बोले- दुआ कर रहे

Munawar Faruqui: इस वजह से पुलिस ने मुनव्वर फारुकी को लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला


मुनव्वर फारुकी की ये है दूसरी शादी
पैपराजी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर मुनव्वर और मेहजबीन की तसवीरें शेयर की है. ये फोटो कई फैन पेजों ने भी पोस्ट की है. वहीं, मुनव्वर फारुकी से जुड़े एक करीबी सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “हां, मुनव्वर अब शादीशुदा हैं. उन्होंने शादी कर ली है. वो ये सब अंडर रैप रखना चाहता है, तभी कोई खास तस्वीरें भी नहीं मिलेंगी आपको.” बता दें कि मुनव्वर ने पहले जैस्मीन से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है. सबसे पहले उन्होंने इस बारे में कंगना रनौत के शो लॉक अप में बताया था.

Elvish Yadav: एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर मुनव्वर फारूकी ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >