Sonakshi Sinha ने अपनी नयी फिल्म Khanadani Shafakhana को लेकर कह दिया कुछ ऐसा कि…

मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि ‘खानदानी शफाखाना’ जैसी बोल्ड विषय पर आधारित फिल्म में काम करने के लिए पूछा जाना उनके लिए आश्चर्यजनक था क्योंकि वह ज्यादातर ऐसी भूमिकाएं करती रही हैं जिन्हें परिवार सहित देखा जा सके. ‘खानदानी शफाखाना’ सेक्स क्लीनिक चलाने वाली महिला की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. […]

मुंबई : अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि ‘खानदानी शफाखाना’ जैसी बोल्ड विषय पर आधारित फिल्म में काम करने के लिए पूछा जाना उनके लिए आश्चर्यजनक था क्योंकि वह ज्यादातर ऐसी भूमिकाएं करती रही हैं जिन्हें परिवार सहित देखा जा सके.

‘खानदानी शफाखाना’ सेक्स क्लीनिक चलाने वाली महिला की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. हालांकि इसके बावजूद सोनाक्षी ने इस चुनौती को हाथों-हाथ लिया क्योंकि उन्हें लगा कि यह फिल्म सेक्स से जुड़ी रूढ़िवादी सोच पर बहस का एक अवसर है.

उन्होंने कहा कि फिल्म में महिला कलाकार का मुख्य भूमिका निभाना भी नया बदलाव है क्योंकि ऐसी पिछली फिल्मों में पुरुष कलाकार ही मुख्य भूमिका निभाते रहे हैं.

सोनाक्षी बताती हैं, फिल्म में मेरा किरदार छोटे शहरों में सेक्स को लेकर व्याप्त सामाजिक हिचकिचाहट और अज्ञानता को खत्म करने के संघर्ष पर आधारित है. ऐसी फिल्मों में हमेशा पुरुष कलाकार ही मुख्य भूमिका में होता है. मुझे खुशी है कि मैं इस विषय को उठा रही हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >